लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देश के 14 राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 5, 2018 09:34 IST

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जुलाई। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, गोवा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल और बिहार सहित 14 राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को गोवा और कोंकण के इलाकों में अगले 24 घंटो में भारी बारिश की संभावना जताई है। 

जबकि पंजाब, हिमाचल और हरियाणा के में बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले बुधवार को हुई बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं मुंबई और आसपास के इलाकों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। मुंबई में भारी बारिश के चलते लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। निचलने इलाकों में पानी भरने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

इससे पहले भारी बारिश के चलते अंधेरी इलाके में सड़क पार करने के लिए बना एक पुल ढह जाने से पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेन सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। जिन राज्यों में भारी बारिश होने वाली है उनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, बंगाल और सिक्किम शामिल हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के अंदर 7 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। 

बता दें कि बारिश के चलते सोमवार सुबह सूबे के पिथौरागढ़ जिले के मुंस्यारी बलाटी में बादल फट गया, जिससे कई जगह पानी का भराव और निचले इलाकों में नदी-नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। साथ ही साथ सेराघाट हाइड्रोपावर प्लांट को नुकसान पहुंचा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मौसममानसूनमुंबईदिल्लीराजस्थानपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल