लाइव न्यूज़ :

Weather update: दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में, पालम में पारा 45 डिग्री से भी ऊपर, राजस्थान और NCR में लोग हलकान

By भाषा | Updated: May 22, 2020 21:08 IST

देश में गर्मी का प्रचंड जारी है। दिल्ली में तापमान 45 के पार है। राजस्थान और एनसीआर में भी गर्मी से लोग बेहाल है। 

Open in App
ठळक मुद्देविभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उल्लेखनीय है कि सफदरजंग वेधशाला के आंकड़े को पूरे शहर के मौसम का प्रतिनिधि माना जाता है।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और शुक्रवार को पालम इलाके में पारा 45 डिग्री से भी ऊपर चला गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उल्लेखनीय है कि सफदरजंग वेधशाला के आंकड़े को पूरे शहर के मौसम का प्रतिनिधि माना जाता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि लोधी रोड और आयानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 44.4 डिग्री और 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिम-उत्तर से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताहांत तक लू की स्थिति बनी रह सकती है।

उल्लेखनीय है कि बड़े इलाकों में लगातार दो दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ज्यादा होने पर लू की घोषणा की जाती है जबकि पारा के 47 डिग्री के पार होने पर गंभीर लू की स्थिति होती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली जैसे छोटे इलाके में एक दिन भी तापमान के 45 डिग्री से अधिक होने पर लू की घोषणा की जा सकती है। 

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी

 राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार चूरू-श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.6—46.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 45.6 डिग्री, कोटा में 45.5 डिग्री, बाडमेर—जैसलमेर में 44.6—44.6 डिग्री, जोधपुर में 44.1 डिग्री, जयपुर में 43.8 डिग्री,अजमेर में 43 डिग्री और डबोक में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अधिकतर प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, जोधपुर, जालौर, श्रीगंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर में कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान जताया है।

 

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टदिल्लीनॉएडाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब