लाइव न्यूज़ :

Weather: एमपी में बदला मौसम, पचमढ़ी में सबसे ठंडी रही रात, झाबुआ में सबसे ज्यादा हुई बारिश, जानिए आपके शहर का हाल

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: November 27, 2023 10:31 IST

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम पूरी तरीके से बदल गया है। सोमवार की सुबह प्रदेश के कई हिस्से कोहरे से ढके नजर आए। प्रदेश में एक साथ चार मौसमी सिस्टम सक्रिय होने के कारण यह बदलाव आया है। प्रदेश के कई हिस्सों में सीजन का पहला मावठा गिरा।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में इस सीजन का पहला मावठा गिराप्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से न्यूनतम तापमान गिराअगले 48 घंटे में बदला रहेगा मौौसम का मिजाज

एमपी में न्यूनतम तापमान

मध्य प्रदेश में पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज हुआ। दतिया में 11.01, खजुराहो में 12, टीकमगढ़ में 12 और नौगांव में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज हुआ।

बारिश से बदला मौसम,झाबुआ में सबसे ज्यादा बारिश

 इसके अलावा सबसे ज्यादा बारिश झाबुआ में दर्ज की गई। बारिश वाले जिलों पर नजर डालें तो झाबुआ में 110 मिली मीटर, बड़वानी 109, खरगोन 84, अलीराजपुर 78.4 मिलीमीटर, रतलाम 60,देवास 34, शाजापुर 14, नर्मदा पुरम 6 आकर 11 भोपाल 6 और छिंदवाड़ा में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

भोपाल में रात से शुरू हुई रिमझिम फुहार का सिलसिला सुबह भी जारी रहा और सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई।

प्रदेश में खरगोन बड़वानी रतलाम भोपाल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज हुई है। भोपाल पर भी मौसम का असर दिखाई दिया है। राजधानी में 600 मीटर ऊंचाई पर बादल और हवा चलने से दिन में 2.6 डिग्री का तापमान गिरा और सीजन का सबसे कम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। बादल और कोहरे से विजिबिलिटी भी कम रही।

अगले 48 घंटे का अनुमान 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक भोपाल और नर्मदा पुरम संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। अगले 48 घंटे मे भोपाल, राजगढ़,बड़वानी,अलीराजपुर, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, शहडोल, कटनी, दमोह और सागर शामिल है। यहां बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है । नर्मदापुरम संभाग बैतूल हरदा बुरहानपुर खंडवा छिंदवाड़ा और सिवनी जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा रायसेन खंडवा खरगोन देवास सीधी रीवा शहडोल कटनी मंडला बालाघाट दमोह और सागर में भी हल्की बारिश हो सकती है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है