लाइव न्यूज़ :

लोगों का हमें आशीर्वाद रहा, भाजपा असम में फिर सरकार बनाएगी: सोनोवाल

By भाषा | Updated: May 2, 2021 13:13 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो मई असम विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने से गदगद मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को विश्वास जताया कि भाजपा नीत गठबंधन राज्य में फिर से सरकार बनाएगा।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपराह्न 12.15 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, भाजपा नीत राजग कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन से आगे चल रहा है। अबतब आए 119 सीटों के रुझानों में राजग को 77 सीटों पर बढ़त मिली हुई है।

सोनोवाल ने पत्रकारों से कहा, “ लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। हम पक्के तौर पर कह सकते हैं कि भाजपा असम में सरकार बनाएगी। हम अपने साझेदार अगप और यूपीपीएल के साथ सत्ता में वापस आ रहे हैं।”

चुनाव से पहले भाजपा ने दावा किया था कि उसका गठबंधन 100 सीटें जीतेगा। इस बारे में पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा, “रुझान पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में हैं। पार्टी अपना लक्ष्य हासिल करेगी। बहरहाल, हमें अंतिम परिणाम के लिए इंतजार करना होगा।”

सोनोवाल माजुली विधानसभा क्षेत्र से अच्छी बढ़त बनाए हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम