लाइव न्यूज़ :

‘हमने सर्वसम्मति से फैसला लिया, किसान संगठनों के बीच कोई मतभेद नहीं’ : किसान नेता शिव कुमार कक्का

By भाषा | Updated: December 10, 2020 00:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर किसान संगठनों द्वारा सरकार के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के कारण का जिक्र करते हुए किसान नेता शिव कुमार कक्का ने बुधवार को कहा कि ‘‘हमने सर्वसम्मति से फैसला लिया।’’

उन्होंने कहा कि मीडिया के एक धड़े में दिखाया जा रहा है कि किसान संगठनों में मतभेद है, लेकिन यह सच नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सर्वसम्मति से फैसला लिया। यह सर्वसम्मत फैसला है, ना कि बहुमत का...ऐसा नहीं हो सकता कि कुछ लोग इस पर सहमत हो, कुछ लोग नहीं हो। अगर सभी संगठनों ने कहा कि कानून को वापस लिया जाना चाहिए तो यह हमारा फैसला है...निजी राय का सवाल ही नहीं उठता है।’’

कक्का ने कहा, ‘‘किसान संगठन के साथ सभी पांच बैठकों में सरकार ने उसी बिंदु पर (प्रस्ताव में वर्णित) विस्तृत चर्चा की। आखिरकार हमने उनसे (सरकार) हां, या ना में जवाब देने को कहा...क्या वे तीनों कानूनों को निरस्त करना चाहते हैं, एमएसपी की गारंटी देना चाहते हैं, या नहीं । ’’

कक्का ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी यही चीजें कही थीं। किसान नेताओं ने उनसे कहा कि वे उन बिंदुओं पर बात नहीं करना चाहते हैं।

कक्का ने दावा किया, ‘‘जब हमने अमित शाह से पूछा कि सरकार ने तीनों कानून बनाने के पहले किसानों के साथ विचार-विमर्श क्यों नहीं किया, तो उन्होंने माना कि कुछ भूल हुई थी। शाह ने किसान नेताओं से यह भी कहा था कि अगर जरूरत हुई तो सरकार तीनों कानूनों में और संशोधन करने के लिए तैयार है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद उन्होंने हमारे पास सुबह में प्रस्ताव भेजा और उसमें वही बिंदु थे, जिस पर पांच बैठकों में चर्चा हुई थी। इसमें कुछ भी नया नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos