लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर बोले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, कहा- हमें खुशी महसूस होनी चाहिए

By सुमित राय | Updated: August 6, 2020 20:51 IST

अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के लिए हुए भूमि पूजन को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने खुशी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देराम मंदिर 'भूमि पूजन' पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जिस समस्या के कारण इतनी परेशानी हुई है, वह सौहार्दपूर्ण और शांति से हल हो गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार (5 अगस्त) को राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

अयोध्या में बुधवार (5 अगस्त) को राम मंदिर का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में पवित्र मुर्हूत में भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने खुशी जाहिर की है और कहा कि बड़ी समस्या का हल सौहार्दपूर्ण तरीके से हो गई।

राम मंदिर 'भूमि पूजन' पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "हमें खुशी महसूस करनी चाहिए कि जिस समस्या के कारण इतनी परेशानी हुई है, वह सौहार्दपूर्ण और शांति से हल हो गई है। इससे हमें वास्तव में प्रेरित होना चाहिए।"

भूमि पूजन में पीएम मोदी के जाने का भी किया था समर्थन

इससे पहले आरिफ मोहम्मद खान ने भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने का भी समर्थन किया था। जब उनसे पूछा गया था कि क्‍या पीएम मोदी को एक धार्मिक कार्यक्रम में जाना चाहिए तो उन्‍होंने कहा था कि राम मंदिर एक धर्म का नहीं बल्कि भारतीय सभ्‍यता और संस्‍कृति से जुड़ा मामला है। राम के बिना भारत की सभ्‍यता संस्‍कृति की कल्‍पना नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा था कि आजादी के बाद जो ध्‍येय वाक्‍य है वो कम से कम 150 वेदों से लिए गए हैं। ऐसे नहीं कि उनका कोई धार्मिक महत्‍व नहीं है, बल्कि वे (वेद) महान विवेक की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि संसद के मुख्‍य द्वार पर भी 'वसुधैव कुटुंबकम' वेद-उपनिषद से लिए गए सूत्र हैं।

टॅग्स :केरलराम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब