लाइव न्यूज़ :

Lockdown Update: पंजाब में दो हफ्ते और जारी रहेगा कर्फ्यू, लोगों को जरूरत के सामान खरीदने के लिए दी जाएगी सुबह 7 से 11 बजे तक ढील

By सुमित राय | Updated: April 29, 2020 16:16 IST

पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में लगाए गए कर्फ्यू को और दो हफ्तों तक जारी रखा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सरकार ने कर्फ्यू को दो हफ्ते से लिए बढ़ाने का फैसला किया है।लोगों को राहत देने के लिए रोजाना 7-11 बजे तक लॉकडाउन लिफ्ट किया जाएगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पंजाब में लगाए गए कर्फ्यू को पंजाब सरकार ने दो हफ्ते से लिए बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन इस बीच लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील देने का भी फैसला किया, ताकि लोग अपने जरूरत के सामन खरीद सकें।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, "कोरोना की बीमारी की वजह से जो कर्फ्यू और लॉकडाउन पंजाब में लगाया गया था आज उसका 38वां दिन हो गया है। 1 दिन, 2 दिन करना तो ठीक है पर 38 दिन करना आपकी बहुत बड़ी कुर्बानी है। ये कुर्बानी आपने अपने पंजाब, यहां रहने वाले अपने लोग और रिश्तेदारों के लिए दी है।

उन्होंने कहा कि आपको राहत देने के लिए रोजाना 7-11 बजे तक लॉकडाउन लिफ्ट किया जाएगा। आप अपने घरों से बाहर आ सकते हैं, दुकानें खुली रहेंगी। 11 बजे के बाद फिर लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके आगे दो और हफ्ते तक लॉकडाउन रखा जाएगा।"

कोरोना की चपेट में पंजाब में आ चुके हैं 322 लोग

पंजाब में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 322 लोग आ चुके हैं और राज्य में इस महामारी से 19 लोगों की जान जा चुकी है। पंजाब में कोरोना वायरस से 71 लोग ठीक भी हुए हैं और राज्य में अभी भी कोरोना के 232 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में 31 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में अब तक कोरोना वायरस से 31332 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 1007 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 7695 मरीज इस महामारी से ठीक भी हुए हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अभी भी कोरोना वायरस के 22629 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाब में कोरोनापंजाबकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील