लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार के कार्यकाल में हमें परिपूर्णता हासिल हुई है: निर्मला सीतारमण

By अनुभा जैन | Updated: August 14, 2022 11:04 IST

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड, जन धन जैसी कई अन्य योजनाओं द्वारा नागरिकों को बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के प्रयास के साथ उन्हे आत्मनिर्भर बनाया गया है।

Open in App

 बेंगलुरु: सरकार सशक्तिकरण के सिद्धातों का पालन करते हुये नागरिकों तक पहुंच कर आश्वस्त कर रही है कि उन्हें बुनियादी सहायता मिल रही है या नहीं ताकि ये नागरिक अपने परिवारों की बुनियादी आवश्यकताओं के अलावा दूसरी जरूरतों को पूरा कर अपने परिवारों की अच्छे से देखभाल कर सकें। यह कहना था केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जो बैंगलोर के जेडब्ल्यू मेरियट होटल में भारतीय जनता पार्टी के विश्वगुरु भारत नामक सोविनियर या स्मारिका के विमोचन के अवसर पर बोल रहीं थी। 

स्मारिका का विमोचन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणए वित्तीय सलाहकार प्रो.के.वी. राजू और भाजपा प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यकरम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के इक्नॉमिक सेल द्वारा किया गया था।

सीतारमण ने आगे कहा कि मोदी सरकार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुये अपने नागरिकों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रही है। पिछले 75 वर्षों में विभिन्न सरकारों द्वारा गरीबों की जरूरतों का ध्यान रखे बिना गरीबी हटाने के प्रयास किये गये हैं। पर मोदी सरकार के कार्यकाल में अंतर यही है कि हमें परिपूर्णता हासिल हुई है। 

सीतारमण ने कहा कि सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड, जन धन जैसी कई अन्य योजनाओं द्वारा नागरिकों को बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के प्रयास के साथ नागरिकों की क्षमताओं के अनुसार कार्य मुह्यया करवाने के बाद उन्हे आत्मनिर्भर बनाया गया है ताकि वे अपने परिवारों को सरकार पर निर्भर हुये बिना उनकी देखभाल कर हर तरह की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नागरिकों की पात्रता या हकदारी की जगह लोगों को सशक्त करने पर बल दिया गया है। 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप