लाइव न्यूज़ :

वीजा के लिए हम गोरों के सामने नंगा हो सकते हैं लेकिन अपनी सरकार को बायोमीट्रिक्स नहीं दे सकते- केंद्रीय मंत्री

By भारती द्विवेदी | Updated: March 25, 2018 14:20 IST

केंद्रीय मंत्री केजी अल्फोंस ने ये बातें कोच्चि में चल रहे 'प्यूचर ग्लोबल समिट' में बोला है। 

Open in App

नई दिल्ली, 25 मार्च: केंद्रीय पर्यटन तथा सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री केजी अल्फोंस ने आधार को लेकर सरकार पर प्राइवेसी हनन का आरोप लगाने वाले लोगों को लताड़ लगाई है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा है- 'मैंने यूएस वीजा के लिए 10 पेज का फॉर्म भरा है। हमें गोरे लोगों के सामने अपना फिंगर प्रिंट्स देने और नंगा होने में भी कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जब अपनी सरकार अच्छे काम के लिए आपका नंबर और एड्रेस मांगती है तो हम कहते हैं कि ये प्राइवेसी का हनन है।' 

केंद्रीय मंत्री ने ये बातें कोच्चि में चल रहे 'प्यूचर ग्लोबल समिट' में बोला है। इसके बाद उन्होंने ये भी कहा कि लोगों की आधार डाटा के लीक होने को लेकर जो चिंताएं हैं, उसे लेकर उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

डेटा लीक मामले पर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री केजी अल्फोंस ने कहा- 'आपको क्या लगता है कि प्रधानमंत्री आपकी पर्सनल जानकारी प्राइवेट कंपनी को देते हैं? ऐसी फेक न्यूज पर ध्यान ना दें।'

दरअसल लगातार आधार डेटा लीक की खबरें आती हैं , जिसे लेकर हर कोई सरकार पर सवालिया निशाना खड़ा कर रहा है। हाल ही में टेक्नॉलजी न्यूज पोर्टल ZDNet ने सिक्योरिटी रिसर्चर के हवाले से कहा था कि आधार धारकों का डेटा लीक हो रहा है। जिस लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UDIAI) ने बयान जारी करके इस खबर को खारिज किया है। यूडीआईएआई की तरफ से कहा गया कि डेटा लीक की खबर में कोई सच्चाई नहीं है। डेटा सुरक्षा मामले को लेकर 22 मार्च को आधार अथॉरिटी ने सुप्रीम कोर्ट में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए सफाई भी दी है।

टॅग्स :आधार कार्डमोदी सरकारयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी