लाइव न्यूज़ :

"हम तुम्हारे बाप हैं", संजय राउत ने नारायण राणे को दी सीधी धमकी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 19, 2022 18:40 IST

संजय राउत के इस बयान ने कभी दोस्त रहे भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना के बीच दुश्मनी की ऐसी लकीर खींच दी है, जिसके निकट भविष्य में भरने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। राउत ने विवादास्पद तरीके से केंद्रीय मंत्री राणे को धमकी भरे शब्दों में कहा है कि इसे मत भूलना कि हम तुम्हारे 'बाप' हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में अपराधियों का सिंडिकेट चल रहा हैसंजय राऊत ने कहा कि हम मुंबई में उगाही के कारोबार का खुलासा करके रहेंगेकिरीट सोमैया को चुनौती देते हुए संजय राउत ने कहा कि हमें धमकी देने की कोशिश न करें

मुंबई: शिवसेना के प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को धमकी देते हुए बड़े ही तल्ख लफ्जों का इस्तेमाल किया है। राउत ने विवादास्पद तरीके से केंद्रीय मंत्री राणे को धमकी भरे शब्दों में कहा है कि इसे मत भूलना कि हम तुम्हारे 'बाप' हैं।

संजय राउत के इस बयान ने कभी दोस्त रहे भारतीय जनता पार्टी और शिव सेना के बीच दुश्मनी की ऐसी लकीर खींच दी है, जिसके निकट भविष्य में भरने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर टशन और धमकी की राजनीति ने दस्तक दे दी है।

शिवसेना सांसद राउत ने कहा कि नारायण राणे कह रहे हैं कि हमारी कुंडली उनके पास है। तो वो जान लें कि उनकी भी कुंडली हमारे पास है। वो भले केंद्र सरकार में मंत्री हो सकते हैं, लेकिन ये यह नहीं भूलें कि ये महाराष्ट्र है और यहां हम उनके ‘बाप’ हैं। उन्हें बहुत अच्छे से मालूम है कि इसका मतलब क्या होता है।

दरअसल यह विवाद किरीट सोमैया से होते हुए नारायण राणे तक इसलिए पहुंच गया क्योंकि भाजपा नेता किरीट ने संजय राऊत पर व्यक्तिगत तौर पर कई तरह के भ्रष्टाचार में लिफ्त होने के आरोप लगाये हैं।

किरीट के आरोपों के जवाब में संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में अपराधियों का सिंडिकेट चल रहा है, जिसे महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार समाप्त करेगी। उन्होंने कहा कि हम हर दिन एक मामले का खुलासा करेंगे। उसके बारे में पूरा विववरण जारी करेंगे। इसके साथ ही संजय राऊत ने कहा कि हम मुंबई में उगाही के कारोबार का खुलासा करके रहेंगे।

किरीट सोमैया को चुनौती देते हुए संजय राउत ने कहा कि हमें धमकी देने की कोशिश न करें। हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। अगर आपके पास सच में घोटालों से जुड़े कोई दस्तावेज हों तो उसे केंद्रीय एजेंसियों को  सौंप दें। हम भी आपके खिलाफ सबूत सौंपेंगे। हमें धमकाने की कोशिश कतई न करें। शिव सैनिक कभी डरते नहीं हैं।

भाजपा नेता किरीट सोमैया पर सीधा आरोप लगाते हुए संजय राउत ने कहा कि पालघर में किरीट सोमैया के बेटे के नाम पर 260 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है।

राउत ने कहा कि उस कंपनी में किरीट सोमैया की पत्नी डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही शिवसेना सांसद ने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्हें (किरीट सोमैया) इसमें कितने पैसे मिले हैं।

टॅग्स :संजय राउतNarayan Raneशिव सेनामहाराष्ट्रमुंबईMaharashtraMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"