लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हम आपके साथ हैं, नीतीश कुमार से बोले अखिलेश यादव

By रुस्तम राणा | Updated: April 24, 2023 21:14 IST

लखनऊ में सपा कार्यालय में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी को हटाने में हम आप लोगों के साथ हैं। भारतीय जनता पार्टी हटे, देश बचे। उस अभियान में हम लोग आपके साथ हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी एकता को लेकर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव संग लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात कीअखिलेश यादव ने कहा- भारतीय जनता पार्टी हटे, देश बचे उस अभियान में हम लोग आपके साथ हैंनीतीश कुमार ने कहा, मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना है मैं बस सबको एकजुट कर रहा हूं

लखनऊ: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सोमवार को मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हम आपके साथ हैं। लखनऊ में बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की लगातार गलत आर्थिक नीतियों के कारण किसान, गरीब, मजदूर तकलीफ और परेशानी में है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी को हटाने में हम आप लोगों के साथ हैं। भारतीय जनता पार्टी हटे, देश बचे। उस अभियान में हम लोग आपके साथ हैं। 

वहीं आम चुनाव 2024 के लिए विपक्ष की एकजुटता को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक पार्टियों के साथ बात हो रही है। हमने तय किया है कि ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को देश में हम एकजुट करें और मिलकर सब काम करें ताकि देश आगे बढ़े और भाजपा से देश को मुक्ति मिले। हम सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं विपक्ष का नेता कौन होगा? इस सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा, सबके एकजुट होने के बाद नेता चुना जाएगा। उन्होंने यहां यह भी स्पष्ट किया कि मुझे नहीं प्रधानमंत्री नहीं बनना है मैं बस सबको एकजुट कर रहा हूं, अपने लिए मुझे कुछ नहीं चाहिए।

आपको बता दें कि अखिलेश यादव से मलाकात से पहले नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव संग कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममाता बनर्जी से भी मुलाकात की थी। बैठक के बाद, तीनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही। वहीं ममता बनर्जी ने कहा, हमारा कोई व्यक्तिगत अहंकार नहीं है, हम सामूहिक रूप से काम करना चाहते हैं।

टॅग्स :अखिलेश यादवनीतीश कुमारतेजस्वी यादवममता बनर्जीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो