लाइव न्यूज़ :

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हम आगे बढ़ रहेः पीएम मोदी

By भाषा | Updated: February 6, 2020 18:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सवाल कि क्या आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले किसी से पूछा गया था? उन्होंने कहा कि सदन में आंध्रप्रदेश पुनर्गठन विधेयक किस तरह पारित किया गया था यह सबको पता है। मोदी ने पूर्वोत्तर का जिक्र करते हुए कहा ‘‘ पूर्वोत्तर में आज आंदोलन समाप्त हो चुके हैं और पूर्वोत्तर राज्य अब शांति की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस वक्तव्य का स्मरण करना जरूरी है।तेलंगाना के मुद्दे पर सतत आंदोलन से भारत में लोकतंत्र को खतरा है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण को 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि ‘‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’’ के मंत्र को लेकर सरकार समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत है।

राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब दे रहे मोदी ने विपक्ष पर, चर्चा के दौरान कोई सकारात्मक सुझाव नहीं देने के लिये कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘उच्च सदन से मेरे जैसे नये सदस्यों को मार्गदर्शन की अपेक्षा थी लेकिन मुझे निराशा हाथ लगी। ऐसा लगता है कि आप जहां ठहर गये हैं वहां से आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहे हैं।’’

जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान पांच अगस्त 2019 को हटाए जाने के संदर्भ में मोदी ने कहा ‘‘जम्मू कश्मीर और लद्दाख को लेकर जो भी फैसले किये गये, वे व्यापक चर्चा के बाद लिए गए।’’

उन्होंने कहा ‘‘जम्मू कश्मीर के लिये पांच अगस्त 2019 का दिन काला दिन नहीं था बल्कि आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने वालों के लिये यह दिन काला दिन साबित हुआ है ।’’ मोदी ने कहा ‘‘जम्मू कश्मीर में 18 महीनों में 3.30 लाख घरों को बिजली के कनेक्शन मिले, 3.5 लाख से ज्यादा लोगों को आयुष्मान योजना के तहत गोल्ड कार्ड मिले और 1.5 लाख बुजुर्गों, दिव्यांगों को पेंशन मिली।’’

विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे ‘‘संविधान खतरे में होने के’’ आरोप पर मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के उस वक्तव्य का स्मरण करना जरूरी है जिसमें उन्होंने कहा था कि तेलंगाना के मुद्दे पर सतत आंदोलन से भारत में लोकतंत्र को खतरा है।’’

उन्होंने सवाल कि क्या आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले किसी से पूछा गया था? उन्होंने कहा कि सदन में आंध्रप्रदेश पुनर्गठन विधेयक किस तरह पारित किया गया था यह सबको पता है। मोदी ने पूर्वोत्तर का जिक्र करते हुए कहा ‘‘ पूर्वोत्तर में आज आंदोलन समाप्त हो चुके हैं और पूर्वोत्तर राज्य अब शांति की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा ‘‘पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस और उसके मित्र दलों की सरकार थी, अगर वे चाहते तो ब्रू जनजाति की समस्या का समाधान कर लेते। लेकिन इस उदासीनता का कारण ब्रू जनजाति का वोट सीमित होना था इसलिये उनके असीमित दर्द का समाधान नहीं हो पाया।’’

मोदी ने कहा ‘‘आज देश गर्व कर सकता है कि ब्रू जनजाति के 29 हजार लोगों को सम्मान के साथ जीने का हक मिला है। इसके लिये हुआ बोडो समझौता ऐतिहासिक महत्व का है।’’ 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीअसमजम्मू कश्मीरकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों