लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, सुरक्षबलों ने कहा- हर तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 3, 2018 15:22 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह तड़के अखनूर सेक्टर के प्रगवाल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की गई।

Open in App

जम्मू , 03 जून: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उसने रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के प्रगवाल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की। इस दौरान भारतीय सीमा सुरक्षा बलों के दो जवान शहीद हो गए, जबकि 13 स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।   

सीजफाय उल्लंघन मामले को लेकर जम्मू के आईजीपी एसडी सिंह ने कहा 'हम हर तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। अब तक 13 नागरिक घायल हुए हैं, लेकिन उनका हौसला बुलंद है। हमने असुरक्षित स्थानों से लोगों को निकालने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं।'सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह तड़के अखनूर सेक्टर के प्रगवाल इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की गई। इसमें बीएसएफ के दो कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वह अग्रिम सीमा चौकी की रखवाली कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों में एक सहायक उपनिरीक्षक स्तर का कर्मी भी शामिल है। उन दोनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के कर्मियों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमापार से हुई गोलीबारी संघर्षविराम का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट आने तक गोलीबारी जारी थी। 29 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने जम्मू कश्मीर में सरहद पर गोलीबारी की घटनाओं को तुरंत रोकने के लिए 2003 के संघर्षविराम समझौते को (अक्षरश) लागू करने पर सहमति जताई थी।

विशेष हॉट लाइन पर हुई बातचीत में दोनों कमांडरों ने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा स्थिति की समीक्षा भी की थी। हॉटलाइन पर बातचीत करने की पहल पाकिस्तानी डीजीएमओ ने की थी। बातचीत भारत के डीजीएमओ ले. जनरल अनिल चौहान और पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा के बीच हुई थी। इसके बाद दोनों सेनाओं ने एक जैसा बयान जारी करके कहा था कि दोनों पक्ष 15 साल पुराने संघर्षविराम समझौते को लागू करने पर सहमत हैं। 

बता दें, इससे पहले 18 मई को पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। इस दौरान बीएसएफ का एक जवान सीताराम उपाध्याय शहीद हो गया था, जबकि कई स्थानीय नागरिक घायल हो गए थे। मालूम हो कि 16 मई को सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तानी रेंजरों ने रातभर 15 सीमा चौकियों और कुछ रिहायशी इलाकों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। इसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की।

वहीं,16 मई को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में बुधवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने वन्य क्षेत्र होने के चलते सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। पूरे इलाके की आवाजाही रोक दी गई थी और फायरिंग कर भागे आतंकियों की तलाश की थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारसीमा सुरक्षा बलपाकिस्तानसीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम