लाइव न्यूज़ :

WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किए 10वीं के नतीजे, अर्नब घोरई और रौनक मंडल बने टॉपर

By विनीत कुमार | Updated: June 3, 2022 11:02 IST

WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से 10वीं बोर्ड के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किए 10वीं के नतीजे, पश्चिमी मिदनापुर जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा।इस बार 10वीं की परीक्षा में अर्नब घोरई और रौनक मंडल ने टॉप किया।wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट।

WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र पश्चिम बंगाल बोर्ड परिणाम सीधे WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट - wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा एक पाली में 7 से 16 मार्च तक आयोजित की गई थी। पिछले साल कोविड की वजह से पास प्रतिशत 100 प्रतिशत था। छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को WB10<स्पेस> और अपना रोल नंबर लिखकर 5676750 पर भेजना होगा।

WB Madhyamik Result 2022: अर्नब घोरई और रौनक मंडल बने टॉपर

जारी नतीजों के अनुसार इस बार 10वीं की परीक्षा में बांकुरा के अर्नब घोरई और ईस्ट वर्दमान के रौनक मंडल ने टॉप किया है। दोनों को 693 अंक मिले हैं। पश्चिमी मिदनापुर जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा है। यहां 97.63% स्टूडेंट पास हुए हैं। कौशकी सरकार ने दूसरी रैंक हासिल की है। कौशकी सरकार को 692 नंबर मिले हैं। तीसरी रैंक अन्नया दासगुप्ता और देबशिका प्रधान ने हासिल की है। दोनों को 691 नंबर मिले हैं। 

WB Madhyamik Result 2022: कैसे देखें 10वीं बोर्ड के रिजल्ट

इसके लिए आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट का लिंक होमपेज पर उपलब्ध है। इस पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करानी होगी। इसके बाद सबमिट करते ही 10वीं बोर्ड के रिजल्ट आपके सामने होंगे। नतीजों का भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट की प्रिंटआउट कॉपी जरूर अपने साथ रख लें। इस साल लगभग 11 लाख छात्र-छात्राओं ने पश्चिम बंगाल बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी थी और बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे।

टॅग्स :West Bengal Board of Secondary Educationडब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिकWBBSE Madhyamik
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतBoard Exams 2026: बिहार बोर्ड की 12वीं और पश्चिम बंगाल बोर्ड की माध्यमिक परीक्षाएं आज से शुरू, जानें जरूरी दिशानिर्देश

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?