लाइव न्यूज़ :

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में मोटरसाइकिल पर ममता! बाइक सवारी से पहले कैंडल मार्च निकालकर बोलीं-आगे भी जारी रहेगा आंदोलन

By आजाद खान | Updated: June 2, 2023 09:41 IST

पहलवानों के समर्थन में बोलते हुए सीएम ममता ने कहा है कि "हमारी टीम पहलवानों से मिलने और उनका समर्थन करने जाएगी। हम आपके साथ हैं, इसलिए हमने आज यह रैली निकाली है। इसे कल भी जारी रखा जाएगा। हम आपकी लड़ाई में आपके साथ हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देपहलवानों के समर्थन में सीएम ममता ने एक कैंडल मार्च निकाला है। इस मार्च में वे पहलवानों को पीछे नहीं हटनी की सलाह दी है। ऐसे में इस मार्च के बाद उन्हें बाइक की भी सवारी करते हुए देखा गया है।

कोलकाता:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गुरुवार को कोलकाता में मोटरसाइकिल पर सवारी करते हुए देखा गया है। इससे पहले उन्होंने गांधी प्रतिमा तक कैंडललाइट मार्च भी निकाला था और पहलवानों के प्रति अपना समर्थन दिखाया था। सीएम ममता ने भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ दिल्ली में विरोध कर रहे पहलवानों का साथ देते हुए ये कैंडललाइट मार्च निकाला था। 

इस मार्च के बाद सीएम ममता को एक बाइक पर सवार हो कर कुछ दूर तक जाते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में सीएम ममता की सवारी के समय कई नेता और अधिकारी को वहां मौजूद देखा गया है। यह पहली बार नहीं है जब सीएम ममता बनर्जी ने किसी बाइक पर सवारी की है, इससे पहले वे कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकीम के साथ एक स्कूटी पर भी सवारी की थी। 

वीडियो में क्या दिखा, पहलवानों के समर्थन में क्या बोली सीएम ममता

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि सीएम ममता बनर्जी बाइक पर सवार हैं और उन्हें एक अधिकारी हेलमेट दे रहा है। इस बीच वहां कई टीएमसी नेता और अधिकारी भी मौजूद हैं। इसके बाद बाइक चलने लगती है और अधिकारी सीएम के पीछे दौड़ने लगते है। बाइक की पिछली सीट पर बैठी सीएम ममता मोटरसाइकिल को पीछे से पकड़ी हुईं है। 

ऐसे में बाइक सवारी से पहले सीएम ममता बनर्जी ने पहलवानों के समर्थन में एक कैंडल मार्च भी निकाला था। इस मार्च में बोलते हुए सीएम ने कहा था कि "हमारी टीम पहलवानों से मिलने और उनका समर्थन करने जाएगी। हम आपके साथ हैं, इसलिए हमने आज यह रैली निकाली है। इसे कल भी जारी रखा जाएगा। पहलवान हमारे देश का गौरव हैं। हम आपकी लड़ाई में आपके साथ हैं।"

पहलवानों का प्रदर्शन है जीवन, न्याय और आजादी का संघर्ष-सीएम ममता

सीएम ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से यह अपील की है कि वे इस लड़ाई में पीछे नहीं हटें और उनके फैसले को देखते हुए हमारा मूवमेंट भी जारी रहेगा। यही नहीं सीएम ने पहलवानों के प्रदर्शन को जीवन, न्याय और आजादी का संघर्ष करार दिया है। टीएमसी प्रमुख ने यह भी कहा है कि जब तक भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, हम नहीं छोड़ेंगे। सीएम ममता का कैंडल लाइट मार्च कोलकाता मैदान स्थित भारतीय फुटबॉल टीम के पहले कप्तान गोष्ठ पाल की प्रतिमा से शुरू होकर मेयो-डफरिन रोड चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर संपन्न हुआ था।  

टॅग्स :ममता बनर्जीवायरल वीडियोपश्चिम बंगालNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन