लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी की बीजेपी को 'धमकी'- टीएमसी पर आरोप साबित नहीं हुए तो आपको जेल में डाल दूंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 14:57 IST

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 200 साल पुरानी विरासत नष्ट की, जो लोग पार्टी का समर्थन कर रहे हैं उन्हें समाज स्वीकार नहीं करेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे ममता ने कहा कि प्रतिमाएं तोड़ना भाजपा की आदतों में एक, इस पार्टी ने त्रिपुरा में भी ऐसा ही किया था। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में एक रैली को संबोधित किया।

बंगाल हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (16 मई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'मोदी सबूत दें कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी है। अगर सबूत नहीं दे पाएं तो मैं आपको जेल में डाल दूंगी।' ममता ने मोदी को धमकी देते हुए कहा कि आप 23 मई तक आप सतर्क रहें। 

ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए  कहा, 'भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 200 साल पुरानी विरासत नष्ट की, जो लोग पार्टी का समर्थन कर रहे हैं उन्हें समाज स्वीकार नहीं करेगा।' ममता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोगों को भड़का कर दंगे कराने के लिए भाजपा सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डाल रही है। 

ममता ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि वह विद्यासागर की मूर्ति बनवाएंगे। बंगाल के पास मूर्ति बनाने के पैसे हैं। क्या वह 200 साल पुराना हेरिटेज लौटा सकते हैं? हमारे पास सबूत है और आप कह रहे हैं कि टीएमसी ने किया है। क्या आपको शर्म नहीं आती है? उन्होंने कहा कि इतना झूठ बोलने के लिए उन्हें उठक-बैठक करनी चाहिए। आरोप साबित करिए नहीं तो मैं आपको जेल भेजूंगी। 

 

ईश्वर चंद विद्यासगार की मूर्ति तोड़ने पर ममता ने कहा कि प्रतिमाएं तोड़ना भाजपा की आदतों में एक, इस पार्टी ने त्रिपुरा में भी ऐसा ही किया था। ममता ने कहा कि हमें पता चला कि पिछली रात बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की थी ताकि नरेंद्र मोदी की रैली के बाद हम कोई रैली न कर सकें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी का भाई है, पहले यह निष्पक्ष था और अब देश में हर कोई कह रहा है कि चुनाव आयोग बीजेपी को बिक गया है।'

नरेंद्र मोदी की ममता को चुनौती

इससे पहले पीएम मोदी ने चंदौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा, आज दमदम में मेरी रैली है, देखते हैं दीदी ये रैली होने देती हैं या नहीं? बंगाल में चुनावी हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने  पहली बार आर्टिकल 324 के तहत प्रचार करने पर एक दिन पहले ही रोक लगा दी है। पश्चिम बंगाल में 17 मई को चुनाव प्रचार खत्म होने वाल था लेकिन अब 16 मई की रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019टीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?