लाइव न्यूज़ :

Wayanad Lok Sabha Bypoll: केरल में चुनाव प्रचार आज खत्म, वायनाड में 13 नवंबर को होंगे मतदान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 11, 2024 13:51 IST

Wayanad Lok Sabha Bypoll: कांग्रेस महासचिव एवं यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वायनाड में मौजूद हैं।

Open in App

Wayanad Lok Sabha Bypoll: केरल में वायनाड लोकसभा सीट और चेलक्कारा विधानसभा सीट पर हो रहे महत्वपूर्ण उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को समाप्त हो जाएगा। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 13 नवंबर को होना है। वायनाड कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का और चेलक्कारा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का लंबे समय से गढ़ रहा है।

हालांकि, राजनीतिक दलों को उम्मीद है कि बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और घटनाक्रम से दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में आश्चर्यजनक चुनाव परिणाम आ सकते हैं। कांग्रेस महासचिव एवं यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन वायनाड में मौजूद हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वह अपने भाई एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के साथ सोमवार को प्रचार थमने से पहले निर्वाचन क्षेत्र में दो रोड शो करेंगी।

वायनाड उपचुनाव में एलडीएफ उम्मीदवार सत्यन मोकेरी आज कलपेट्टा में रोड शो करेंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार नव्या हरिदास भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। संबंधित पार्टी से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। आम चुनाव में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दो लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव जीता था।

बाद में उन्होंने केरल की वायनाड सीट छोड़ने का फैसला किया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया। चेलक्कारा में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वी. डी. सतीशन और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के. सुधाकरन सहित कई बडे़ नेताओं ने पिछले कुछ दिनों में अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए जोरदार चुनाव प्रचार किया।

चेलक्कारा में एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री स्वयं पिछले दो दिन में इस क्षेत्र में लगातार छह चुनावी कार्यक्रमों में शामिल हुए। चेलक्कारा उपचुनाव में पूर्व विधायक यू. आर. प्रदीप माकपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की ओर से पूर्व सांसद राम्या हरिदास और भाजपा के के. बालाकृष्णन भी चुनावी मैदान में हैं। इस वर्ष के. राधाकृष्णन के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद चेलक्कारा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव आवश्यक हो गया। 

टॅग्स :वायनाडउपचुनावकेरलचुनाव आयोगPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी