लाइव न्यूज़ :

जलशक्ति मंत्री ने भूजल पुनर्भरण पर दिया जोर, कहा-बड़े बांध बनाने के लिए मुश्किल से ही अब जगह बचे

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि बड़े बांधों के निर्माण के लिए अब मुश्किल से ही कोई स्थान बचा है इसलिए भूजल पुनर्भरण पर जोर देना होगा।

उन्होंने कहा कि इससे लोगों को जल सुरक्षा प्रदान होगी।

उन्होंने कहा कि जलशक्ति मंत्रालय ने भूजल के पुनर्भरण और जलदायी स्तरों के मानचित्रण का काम शुरू किया है।

शेखावत ने कहा, ‘‘ देश में जिस तरह की स्थिति है, उसमें मुझे नहीं लगता कि हम अब बड़ी संख्या में बड़े बांध बना सकते हैं… इसके लिये स्थान उपलब्ध नहीं है। हमने सभी का इस्तेमाल कर लिया है, जहां हम कर सकते थे। आज ऐसी परिस्थिति है कि हम उंगलियों पर गिन सकते हैं कि बड़े बाधों के लिए कहां जगह बचे हैं।’’

शेखावत राष्ट्रीय जल पुरस्कार कार्यक्रम में बोल रहे थे। देश में करीब 736 बड़े बांध हैं। बड़े बाधों के निर्माण से न केवल बड़ी संख्या में लोग विस्थापित होते हैं बल्कि जमीन का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाता है।

मंत्री ने भूजल पुनर्भरण पर जोर देते हुए कहा, ‘‘ भूजल में यह क्षमता है कि वह हमारी पीढ़ियों का वहन कर सके और हमें जल सुरक्षा प्रदान कर सके। हम वैज्ञानिक आधार पर जलदायी स्तरों का मानचित्रण कर रहे हैं और भूजल पुनर्भरण पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह