लाइव न्यूज़ :

मासूमों की सेहत से खिलवाड़ः 400 ग्राम दूध में मिलाया इतना पानी कि 32 बच्चों के लिए हो गया काफी, सामने आया एक और मिड डे मील घोटाला

By गुणातीत ओझा | Updated: February 27, 2020 15:10 IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के सरकारी स्कूल में एक बार फिर बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया गया है। 32 बच्चों को महज 400 ग्राम दूध में पानी मिलाकर पिला दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 400 ग्राम दूध में पानी मिलाकर 32 बच्चों में बांटा गयामामला प्रकाश में आने पर संबंधित विभाग ने की कार्रवाई, टीचरों को पड़ी फटकार

उत्तर प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के सभी प्रयासों की पोल खोलती एक और घटना प्रकाश में आई है। मिड-डे-मील में घपलेबाजी कर बच्चों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। लापरवाही का नया मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है। यहां 400 ग्राम दूध में पानी मिलाकर 32 बच्चों को बांट दिया गया। इस जालसाजी का खुलासा बुधवार को विंध्याचल मंडल के मंडलीय समन्वयक एमडीएम के निरीक्षण के दौरान हुआ। मंडलीय समन्वयक ने प्रधानाध्यापक (एमडीएम प्रभारी) के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा है। 

हिन्दुस्तान में छपी खबर के मुताबिक विंध्याचल मंडल के मंडलीय समन्वयक एमडीएम राकेश तिवारी ने बुधवार को मिर्जापुर के मझवां ब्लॉक में बरैनी गांव के जूनियर हाईस्कूल का दौरा किया। इस दौरान स्कूल में कुल 68 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में केवल 32 मौजूद थे। स्कूल को रसोईं घर का नीरीक्षण किया तो यहां चार सौ ग्राम दूध का सिर्फ एक पैकेट मिला। पूछने पर रसोइयें ने बताया कि चार सौ ग्राम दूध में ही पानी मिलाकर 32 छात्रों में बांटा गया है। 

रसोइयें से मिली जानकारी के बाद मंडलीय समन्वयक ने सहायक अध्यापक प्रकाश नाथ पटेल व सहचर रमेश से पूछताछ की। जानकारी सही मिलने पर उन्होंने निष्ठा ट्रेनिंग में गए प्रधानाध्यापक तेजू को फोन पर कड़ी फटकार लगाई। मिर्जापुर के बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बरैनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दूध का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जाएगी।

मिड-डे-मील में बच्चों को दिया गया था रोटी नमक

मिड-डे-मील को लेकर मिर्जापुर पहले भी बदनाम हो चुका है। इससे पहले जिले के एक प्राथमिक स्‍कूल के अंदर कम से कम 100 बच्‍चों को मिड-डे मील के नाम पर नमक और रोटी बांटा गया था। बच्‍चों को नमक और रोटी बांटे जाने का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। विडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के बाद दो शिक्षकों को सस्‍पेंड किया था। बच्‍चों को नमक बांटने की घटना मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्‍लॉक के सियूर प्राथमिक विद्यालय में हुई थी।

टॅग्स :मिड डे मीलउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है