लाइव न्यूज़ :

जेल में पानी ही पानीः बलिया कारागार में 863 कैदी, बारिश से सोने के लिए स्थान नहीं, सीवर और शौचालय ओवर फ्लो

By भाषा | Updated: September 30, 2019 15:22 IST

जिलाधिकारी भवानी सिंह खँगारौत ने सोमवार को बताया कि जिला कारागार में भारी जलजमाव की स्थिति को देखते हुए कैदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर की जेल में अस्थायी तौर पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि जिला कारागार के सभी बैरक में करीब तीन फुट तक पानी भर गया है। कैदियों के सोने की जगह भी लगभग एक फुट तक डूब गयी है।

बलिया में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जिला कारागार में पानी भर गया है। इस कारण सभी कैदियों को आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर जेल ले जाया जा रहा है।

जिलाधिकारी भवानी सिंह खँगारौत ने सोमवार को बताया कि जिला कारागार में भारी जलजमाव की स्थिति को देखते हुए कैदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर की जेल में अस्थायी तौर पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि जिला कारागार के सभी बैरक में करीब तीन फुट तक पानी भर गया है। कैदियों के सोने की जगह भी लगभग एक फुट तक डूब गयी है। इस वजह से कैदियों के सोने के लिये कोई स्थान नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि जिला कारागार का सीवर और शौचालय ओवर फ्लो कर रहा है।

हालात का जायजा लेने के लिये अपर पुलिस महानिदेशक ब्रज भूषण शर्मा और पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी बलिया पहुंच गये हैं। यादव ने बताया कि जिला कारागार में कुल 863 कैदी हैं। इनमें से 44 महिलाओं और 9 बच्चों सहित कुल 500 कैदियों को आजमगढ़ व बाकी कैदियों को अम्बेडकरनगर कारागार ले जाया जा रहा है।

इसके लिये चार पुलिस उपाधीक्षक, 20 थानाध्यक्ष, 80 उप निरीक्षक, 146 हेड कांस्टेबल और 380 कांस्टेबल तैनात किये गये हैं। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से रुक—रुक कर बारिश हो रही है, बारिश के कारण बलिया में हालात खराब हो गये हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबाढ़योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस