लाइव न्यूज़ :

चेन्नई के जलाशयों में पानी लगभग भर चुका है, अधिकारियों ने मुख्य जलाशयों से पानी छोड़ने को कहा

By भाषा | Updated: November 25, 2020 14:08 IST

Open in App

चेन्नई, 25 नवंबर चेन्नई के चेम्बारम्बक्कम जलाशय की कुल क्षमता 3,6450 लाख घन फुट है जिसमें से इसका जलस्तर 3,0000 लाख घन फुट तक पहुंच गया। एहतियात बरतते हुए अधिकारियों ने बुधवार अडयार नदी में लगभग 1000 क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू किया।

लगभग पांच वर्षों के बाद पानी छोड़ने के लिए द्वार खोले गए थे जिसे देखने के लिए आसपास के काफी लोग जमा हो गए।

हालांकि, उन्हें अधिकारियों ने सलाह दी थी कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दूर चले जाएं।

लोक निर्माण विभाग के एक बाढ़ नियंत्रण अधिकारी ने बताया कि भंडारण का स्तर 24 फीट की पूरी ऊंचाई के मुकाबले 22 फीट के करीब था। इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा, मानसून में बारिश के साथ कृष्णा नदी का जलस्तर बढ़ा है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थानीय अधिकारियों को पहले ही भेजे गए अलर्ट में इस काम को चरणबद्ध ढंग से करने को कहा था।

चेम्बारामबक्कम जलाशय चेन्नई के चार महत्वपूर्ण पेयजल स्रोतों में से एक है जो 25.51 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और कांचीपुरम जिले के कुंदराथुर तालुक में स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब