लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: करनाल में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर किया लाठीचार्ज, वीडियो आया सामने

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: August 28, 2021 17:14 IST

हरियाणा के करनाल में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठिया भांजी. इस दौरान कई किसानों को सर में चोट आई. खून से लथपथ किसान पुलिस की लाठियों से बचते नजर आए लेकिन लाठियां कम नहीं हुई. आदोंलन कर रहे किसानों ने करनाल स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा जाम कर दिया था. 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के करनाल में आंंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने किया लाठीचार्जकिसानों ने करनाल स्थित बसताड़ा हाइवे और टोल प्लाजा कर दिया था जामकिसानों को टोल प्लाजा से हटाने के लिए किया लाठीचार्ज, कई किसानों को आई गंभीर चोटें

हरियाणा के करनाल में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठिया भांजी. इस दौरान कई किसानों को सर में चोट आई. खून से लथपथ किसान पुलिस की लाठियों से बचते नजर आए लेकिन लाठियां कम नहीं हुई. आदोंलन कर रहे किसानों ने करनाल स्थित बसताड़ा टोल प्लाजा जाम कर दिया था. 

बसताड़ा हाईवे पर बैठे किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने जमकर लाठिया बरसाई. इस दौरान कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकी कई बुजुर्ग किसानों को पुलिस ने ससम्मान कुर्सी से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. 

दरअसल निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को करनाल में बीजेपी ने प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया था. इस बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित बीजेपी के 6 सांसद, 6 राज्य सभा सांसद और 12 विधायक, पूर्व विधायक, लोकसभा, विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों सहित बीजेपी संगठन के कई पदाधिकारी भी पहुंचे थे. 

इस दौरान मुख्यमंत्री खट्टर के विरोध में सैकड़ों किसानों ने बसताड़ा टोल प्लाजा और हाइवे जाम कर दिया. घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. जब किसान नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज में कई किसानों को गंभीर चोट आई.  

वहीं अपने किसान साथियों पर हुए लाठीचार्ज की खबर जैसे ही राज्य में फैली तो किसानों ने प्रदेश में कई स्थानों पर सड़के और टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार शाम किसान नेताओं ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस बैठक और भाजपा नेताओं का विरोध करने की घोषणा की थी. 

टॅग्स :हरियाणाKisan Morchaकिसान आंदोलनमनोहर लाल खट्टरराकेश टिकैतManohar Lal KhattarRakesh Tikait
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब