लाइव न्यूज़ :

देखें विडियो: पाकिस्‍तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी, हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कर कराया निकाह, पाकिस्तानी हिंदुओं प्रदर्शन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2020 16:23 IST

इसी बीच महक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है जिसमें महक खुलासा किया अब वह इस्‍लाम कुबूल कर चुकी हैं और उनकी शादी एक मुसलमान लड़के अली रजा के साथ हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्‍तान के जैकोबाबाद में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय का विरोध प्रदर्शन जारी है। महक को 15 जनवरी को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले से अगवा कर लिया गया था। 

पाकिस्‍तान के जैकोबाबाद में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय का विरोध प्रदर्शन जारी है। दरअसल, पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत में जैकोबाबाद में एक नाबालिग लड़की के अपहरण कर जबरन धर्मांतरण के बाद उसकी शादी को लेकर यह प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। खबरों के मुताबिक ये लड़कियां सिंध के उमर गांव की रहने वाली हैं। एक अन्य घटना में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक और नाबालिग लड़की, महक को 15 जनवरी को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले से अगवा कर लिया गया था। 

इस घटना को लेकर दिल्ली के रजौरी गार्डने से बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा 'जैकबाबाद में 14 साल की महक के अगवा किए जाने और ज़बरन धर्म परिवर्तन करने के ख़िलाफ़ न पुलिस ने एक्शन लिया, न कोर्ट ने अल्पसंख्यक परिवारों की सुनी और पाक सरकार भी चुप है। एस जयशंकर जी से विनती है कि महक को इंसाफ़ दिलाने के लिए आज ही को सम्मन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'कोर्ट से बाहर निकलते हुए महक का चेहरा ढक दिया गया ताकि मीडिया और वहाँ मौजूद लोगों को उसके आँसू और उसकी बेबसी न दिखे। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक परिवार की बेटियों पर जो अत्याचार हो रहा है।

इसी बीच महक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है जिसमें महक खुलासा किया अब वह इस्‍लाम कुबूल कर चुकी हैं और उनकी शादी एक मुसलमान लड़के अली रजा के साथ हो चुकी है। उनका एक नया वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अली रजा के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्‍हें कहते हुए सुना जा सकता है कि अब उनकी शादी रजा के साथ हो चुकी है और सब-कुछ उनकी मर्जी पर हुआ है।

17 जनवरी को भारत ने यहां पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया और उनके देश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की लड़कियों के अपहरण के हालिया मामलों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की दो नाबालिग लड़कियों - शांति मेघवाड़ और सरमी मेघवाड़ को 14 जनवरी को सिंध प्रांत के एक गांव से अगवा कर लिया गया था। 

एक सूत्र ने कहा, “पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की नाबालिग लड़कियों को लेकर ऐसी चौंकाने वाली एवं निंदनीय घटना पर भारतीय नागरिक समाज संस्थाओं के विभिन्न धड़ों द्वारा जाहिर चिंताओं से पाकिस्तान को अवगत करा दिया गया है। घटनाओं की कड़ी निंदा की गई है और भारत ने इन लड़कियों को उनके परिवारों तक तत्काल एवं सकुशल लौटाने को कहा है।” 

टॅग्स :पाकिस्तानसिख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो