लाइव न्यूज़ :

Watch: मैसूर रोड शो के दौरान पीएम मोदी की ओर फेंका गया मोबाइल, फिर भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते रहे प्रधानमंत्री

By रुस्तम राणा | Updated: April 30, 2023 23:11 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीएम मोदी के वाहन के बोनट पर एक फोन गिरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इसके बावजूद पीएम मोदी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस के अनुसार, भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने 'उत्तेजना' में फोन फेंका, जिसका कोई गलत इरादा नहीं थावहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा, पीएम एसपीजी की सुरक्षा में थेपीएम मोदी ने कर्नाटक के अपने तूफानी दो दिवसीय दौरे का समापन मैसूर में मेगा रोड शो के साथ किया

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर में रविवार को एक मेगा रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर एक मोबाइल फोन फेंका गया। यह घटना तब हुई जब भाजपा के शीर्ष नेता कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर खड़े होकर रोड शो कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने 'उत्तेजना' में फोन फेंका, जिसका कोई 'दुर्भावना' नहीं था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीएम मोदी के वाहन के बोनट पर एक फोन गिरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इसके बावजूद पीएम मोदी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते रहे। दरअसल, पीएम मोदी के द्वारा इस घटना पर ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि जब मोबाइल फोन वाहन के बोनट पर गिर गया तब पीएम के सुरक्षाकर्मी एसपीजी जवान ने नोटिस किया।

वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने कहा, "प्रधानमंत्री एसपीजी की सुरक्षा में थे। महिला (जिसका फोन पीएम के वाहन पर गिर गया था) भाजपा कार्यकर्ता थी। एसपीजी के लोगों ने उसे बाद में वापस कर दिया।" उन्होंने कहा, "उत्तेजना में (घटना के) इसे फेंक दिया गया था और उसका कोई गलत इरादा नहीं था, लेकिन हम महिला का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि एसपीजी के अधिकारियों ने उसे फोन सौंपा था।"

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के अपने तूफानी दो दिवसीय दौरे का समापन मैसूर में मेगा रोड शो के साथ किया, जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरा। आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग होगी और 13 मई को नतीजों की घोषणा की जाएगी। सत्तारूढ़ बीजेपी ने दोबारा सत्ता में वापसी के लिए ताकत झोंक दी है। वहीं कांग्रेस को विश्वास है कि वह इस बार राज्य में सरकार बनाएगी।    

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत