लाइव न्यूज़ :

Bharat Jodo Yatra: तेज बारिश के बीच राहुल गांधी का भाषण, कहा-हमें कोई नहीं रोक सकता...,देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2022 22:11 IST

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी तमिलनाडु के गुडालुर से 30 सितंबर को कर्नाटक के गुंडलुपेट पहुंचे थे। वह अगले 21 दिन में कर्नाटक में 511 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा सात सितम्बर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।30 जनवरी 2023 को जम्मू पहुंचेगी। भाजपा और कर्नाटक सरकार पर हमला किया। 

बदनवालुः कर्नाटक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मैसूर में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान बारिश के बीच एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने रविवार को महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और भाजपा और कर्नाटक सरकार पर हमला किया। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भारत को एकजुट करने से, हमें कोई नहीं रोक सकता। भारत की आवाज उठाने से, हमें कोई नहीं रोक सकता। कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए महात्मा गांधी की विरासत को ‘‘हथियाना’’ आसान है, लेकिन उनके पदचिह्नों पर चलना मुश्किल है।

बारिश के कारण थोड़ी देर बाधित रहने के बाद शनिवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू हुई, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बारिश रुकने के बाद, गांधी ने तोंडवाडी गेट से अपना पैदल मार्च शुरू किया और वह चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट स्थित कलाले गेट पहुंचे। वह शाम साढ़े चार बजे तक आराम करेंगे और एक बार फिर अपनी यात्रा शुरू की।

सूत्रों ने बताया, "राहुल गांधी मैसूर के तांडवपुरा में रात्रि विश्राम करेंगे।" उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता आज 23 किलोमीटर पैदल चलेंगे। गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनके विधायक पुत्र यतींद्र सिद्धारमैया, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार, एचसी महादेवप्पा, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज और प्रियांक खड़गे भी थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शुक्रवार सुबह पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के गुडलुर से कर्नाटक के गुंडलुपेट पहुंचे थे। गांधी अपनी यात्रा के दौरान राज्य में 511 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 21 दिन बिताएंगे। यात्रा सात सितम्बर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी 2023 को यह जम्मू पहुंचेगी।

राहुल ने यहां एक खादी ग्रामोद्योग केंद्र का दौरा करने के बाद कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा ने पिछले आठ वर्षों में असमानता, विभाजन और कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का क्षरण किया है। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने 1927 और 1932 में इस केंद्र का दौरा किया था। राहुल एक प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए और खादी ग्रामोद्योग केंद्र में महिला बुनकरों से बातचीत की।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कांग्रेसभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें