अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल के बीच ट्वीटर पर छिड़ी जंग

By भाषा | Published: July 14, 2021 05:34 PM2021-07-14T17:34:30+5:302021-07-14T17:34:30+5:30

War broke out on Twitter between Amarinder Singh, Sukhbir Badal | अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल के बीच ट्वीटर पर छिड़ी जंग

अमरिंदर सिंह, सुखबीर बादल के बीच ट्वीटर पर छिड़ी जंग

चंडीगढ़, 14 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के कृषि विधेयकों की तारीफ करने वाला एक वीडियो पोस्ट करते हुए विपक्षी दल पर निशाना साधा। इस पर शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कृषि कर्ज माफ करने के मुख्यमंत्री के चुनाव से पूर्व किए वादे को लेकर उन पर पलटवार किया।

सिंह ने ट्वीटर पर शिअद प्रमुख सुखबीर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कृषि अध्यादेशों की तारीफ कर रहे हैं जिन्हें बाद में कानूनों में बदल दिया गया। ऐसा लगता है कि सिंह ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच उन्हें परेशानी में डालने के लिए यह वीडियो पोस्ट किया है।

इस पुरानी वीडियो में सुखबीर बादल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कृषि अध्यादेश से फसलों की बिक्री होगी और इसका मकसद फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने से रोकना नहीं है। वीडियो में प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल को किसानों से यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वे इन अध्यादेशों पर कांग्रेस समेत अन्य दलों के दुष्प्रचार से भ्रमित न हो।

सिंह ने बादल परिवार को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कहीं ऐसा न हो कि आप भूल जाओ।’’

मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए सुखबीर बादल ने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले की एक वीडियो अपलोड की जिसमें सिंह को किसानों से यह वादा करते हुए देखा गया कि पंजाब सरकार बैंकों से लिए उनके कर्ज को चुकाएगी। सुखबीर बादल ने ट्वीट किया, ‘‘कहीं ऐसा न हो आप भूल जाओ, कैप्टन अमरिंदर।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: War broke out on Twitter between Amarinder Singh, Sukhbir Badal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे