लाइव न्यूज़ :

व्यापमं घोटाला में नया मोड़, कोर्ट में 87 के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

By IANS | Updated: February 9, 2018 01:21 IST

व्यापमं की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को विशेष न्यायाधीश एस. सी. उपाध्याय की अदालत में उम्मीदवारों सहित 87 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

Open in App

 मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को विशेष न्यायाधीश एस. सी. उपाध्याय की अदालत में उम्मीदवारों सहित 87 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। इनमें परीक्षार्थियों के अलावा चार व्यापमं अधिकारियों और 11 निजी व्यक्तियों तथा बिचौलिया को आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई के लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने आईएएनएस को बताया है कि, सीबीआई द्वारा दाखिल किए गए आरोप पत्र में कुल 89 लोगों के नाम है, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। इस तरह अभी कुल 87 आरोपी ही है।सीबीआई सूत्रों के अनुसार, यह मामला संविदा शिक्षक वर्ग 2011 से संबंधित है। यह आरोपपत्र 153 पेज का है। इसमें 36 नए आरोपी हैं, इनमें से 33 परीक्षार्थी हैं। इससे पूर्व एसटीएफ ने 53 के खिलाफ चालान पेश किया था। सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ जांच के दौरान आरोपी व्यापम अधिकारी के कम्प्यूटर की हार्डडिस्क में कई फाइलों को बरामद किया गया, जिसमें संकेत दिया गया था कि कतिपय उम्मीदवारों के निशान कथित तौर पर बढ़ाए गए थे, ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 73 थी, जिससे उनका चयन हो गया था। इस जांच में यह भी पाया गया है कि तत्कालीन व्यापमं नियंत्रक की भूमिका भी रही है। एक कर्मचारी और निजी व्यक्तियों ने परीक्षा में पूरी मदद की। उदाहरण के तौर पर फार्म भरने, रोल नंबर आवंटन से लेकर अन्य काम में।सूत्रों का दावा है कि इन आरोपियों में कई उम्मीदवारों की प्रभावशाली लोगों ने मदद की थी। उनमें से कुछ के नाम भी है, मगर उन्हें सीबीआई ने क्लीनचिट दे दी है। एक राजनेता तो ऐसे है, जिनके सर्वेट क्वोर्टर में रहने वाले व्यक्ति का चयन हुआ था। उसने एक अफसर और तत्कालीन मंत्री का नाम भी लिया है। एक प्रभावशाली सत्ताधारी दल से जुड़े नेता की सिफारिश का कई नामों के आगे जिक्र है, मगर आरोपियों ने उनसे किसी तरह का संबंध न होने की बात कही, इस आधार पर सीबीआई ने उनका नाम नहीं जोड़ा। 

टॅग्स :व्यापमंमध्य प्रदेशबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?