लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को

By भाषा | Updated: November 30, 2020 16:31 IST

Open in App

जयपुर, 30 नवंबर राजस्थान के 21 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान एक दिसंबर (मंगलवार) को होगा। इसमें 57 लाख से अधिक मतदाता वोट डाल सकेंगे।

राज्य के निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया तीसरे चरण में एक दिसंबर को सुबह 7.30 से सायं पांच बजे तक मतदान होगा।

उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 7,964 मतदान केंद्रों पर 57 लाख नौ हजार 120 मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि इसके तहत अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुझूनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक, और उदयपुर जिले की 52 पंचायत समितियों के 1,016 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान करवाया जाएगा।

गौरतलब है कि तीसरे चरण में लगभग 20 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि 40 हजार से ज्यादा कार्मिक चुनाव सम्पन्न करवाएंगे।

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चौथे व अंतिम चरण के के लिए मतदान पांच दिसंबर को होगा जबकि आठ दिसंबर को सभी चरणों पड़े मतों की जिला मुख्यालयों पर गिनती होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब