लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 31 सीटों के लिए मतदान शुरू

By भाषा | Updated: April 6, 2021 08:30 IST

Open in App

कोलकाता, छह अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण के तहत 31 सीटों के लिए मतदान मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे शुरू हो गया।

अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले (भाग 2) में 16 सीटों, हावड़ा (भाग 1) में सात सीटों और हुगली (भाग 1) में आठ सीटों पर हो रहे मतदान में कोविड-19 की रोकथाम संबंधी नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गयीं।

राज्य में मंत्री आशिमा पात्रा, भाजपा नेता स्वप्न दास गुप्ता और माकपा नेता कांति गांगुली समेत 205 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में 78.5 लाख से अधिक मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

चुनाव आयोग ने सभी विधानसभा क्षेत्रों को ‘संवेदनशील’ घोषित करते हुए सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और केंद्रीय बलों की 618 कंपनियों को 10,871 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

महत्वपूर्ण स्थानों पर केंद्रीय बलों की मदद के लिए राज्य पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान हो रहा है। मतों की गणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम