लाइव न्यूज़ :

विवेक तिवारी को गोली मारने वाले कांस्टेबल की पत्नी के बैंक खाते में लोग जमा कर रहे पैसे, कारण खोजने में जुटी पुलिस

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 2, 2018 17:43 IST

Vivek Tiwari shot dead by UP cop latest updates in hindi: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मेरठ की रहने वाली आरोपी प्रशांत की पत्नी के खाते में 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक जमा करवाए जा रहे हैं। यह पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

Open in App

लखनऊ, 03 अक्टूबरः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस की गोली से हुई विवेक तिवारी की हत्या के बाद बर्खास्त आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी की पत्नी को लेकर एक नई बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रशांत की पत्नी के बैंक खाते में लगातार पैसे जमा करवाए जा रहे हैं, जोकि करीब पांच लाख रुपये हो चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मेरठ की रहने वाली आरोपी प्रशांत की पत्नी के खाते में 100 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक जमा करवाए जा रहे हैं। यह पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद में खुफिया विभाग खाते की जानकारी करने में जुट गया है। 

बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी का किनौनी शुगर मिल के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में खाता है। इस खाते में पहले मात्र 447.26 रुपये बैलेंस था। विवेक की हत्या के बाद इस बैंक अकाउंट में रमक जमा होनी शुरू हो गई और सबसे बड़ी बात यह है कि यह रकम 30 सितंबर और एक अक्टूबर को सबसे ज्यादा जमा हुई है।

आरोपी की पत्नी के बैंक खाते में एक अक्टूबर की सुबह तक 5.28 लाख रुपये जमा हो गए थे। वहीं, इस मामले में खुफिया विभाग ने आला पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और शासन को पूरी जानकारी और खाते की डिटेल भेजी है। साथ ही साथ मामले की जांच की रही है कि पैसा किसने भेजा है और क्यों भेजा जा रहा है?

आपको बता दें, बीते दिनों एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक आईफोन लॉन्चिंग के बाद अपनी महिला सहकर्मी के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा किया तो विवेक ने दरकिनार कर दिया। इसके बाद कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने शक में गोली चला दी, जिससे विवेक की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि सना खान की शिकायत पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ गोमतीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां