लाइव न्यूज़ :

विश्व भारती ने एम एड परीक्षा परिणाम में विसंगति की जांच के लिए समिति बनायी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 12:08 IST

Open in App

कोलकाता, एक अक्टूबर विश्व भारती विश्वविद्यालय ने हाल में घोषित किए गए मास्टर ऑफ एजुकेशन (एम एड) परीक्षा के नतीजों में अनियमितताओं की जांच के लिए एक समिति गठित की है। परीक्षा नतीजों में एक उम्मीदवार को 100 में से 200 अंक दिए गए, जिसे बाद में विश्वविद्यालय प्राधिकारियों ने वापस ले लिया।

विश्वविद्यालय की दाखिला इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए बृहस्पतिवार को ‘‘एक जांच समिति गठित की गई’’ कि कैसे ऐसी विसंगति हुई। उन्होंने बताया कि विश्व भारती एक ‘‘संशोधित मेरिट सूची’’ प्रकाशित करेगी, लेकिन इसकी तारीख बाद में बतायी जाएगी। उन्होंने समिति के बारे में और विवरणों की जानकारी नहीं दी।

हाल में केंद्रीय विश्वविद्यालय तब सुर्खियों में आया, जब वेबसाइट पर पोस्ट की गई एम एड की मेधा सूची में एक उम्मीदवार को 100 में से 200 अंक मिले। तीन अन्य उम्मीदवारों को 100 में से 151, 196 और 198 अंक मिले।

विश्व भारती वेबसाइट पर प्रकाशित मेधा सूची की तस्वीरें 28 सितंबर को वायरल होने पर विश्वविद्यालय ने तुरंत सूची हटा दी।

एसएफआई की विश्व भारती इकाई के सदस्य सोमनाथ शॉ ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की मेधा सूची में ऐसी विसंगति हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस गलती के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उन्हें दंड देने की मांग करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

कारोबारSpecial Trains: पूरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी