विश्व भारती ने बंगाल चुनाव में भाजपा की हार के कारणों पर व्याख्यान की घोषणा की, बाद में रद्द किया

By भाषा | Published: May 12, 2021 09:41 PM2021-05-12T21:41:53+5:302021-05-12T21:41:53+5:30

Vishwa Bharati announced a lecture on the reasons for BJP's defeat in Bengal elections, later canceled | विश्व भारती ने बंगाल चुनाव में भाजपा की हार के कारणों पर व्याख्यान की घोषणा की, बाद में रद्द किया

विश्व भारती ने बंगाल चुनाव में भाजपा की हार के कारणों पर व्याख्यान की घोषणा की, बाद में रद्द किया

कोलकाता, 12 मई विश्व भारती विश्वविद्यालय द्वारा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के कारणों पर अगले हफ्ते डिजिटल व्याख्यान की घोषणा की गई थी जिसे कुछ घंटे बाद ही रद्द कर दिया गया। यह जानकारी विश्वविद्यालय के सूत्रों ने दी।

‘‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा क्यों विफल हुई’’ विषय पर व्याख्यान विश्व भारती व्याख्यान श्रृंखला का हिस्सा था और कुलपति प्रोफेसर विद्युत चक्रवर्ती कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले थे। इसमें नीति आयोग के संयुक्त सलाहकार प्रोफेसर संजय कुमार भी शिरकत करने वाले थे।

केंद्रीय विश्वविद्यालय की बेवबसाइट पर 18 मई शाम चार बजे जूम मंच पर आयोजित होने वाले व्याख्यान में शामिल होने की खातिर लोगों को निमंत्रण भी दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि दोपहर में वेबसाइट से नोटिस को हटा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vishwa Bharati announced a lecture on the reasons for BJP's defeat in Bengal elections, later canceled

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे