लाइव न्यूज़ :

विरार के अस्पताल की कर्मचारी ने कहा, बृहस्पतिवार से काम नहीं कर रही थी एसी प्रणाली

By भाषा | Updated: April 23, 2021 11:55 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर में एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद वहां की एक कर्मचारी ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम से वहां वातानुकूलन (एसी) प्रणाली काम नहीं कर रही थी और मरम्मत का काम चल रहा था।

पालघर जिले में विरार के चार मंजिला विजय वल्लभ अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार तड़के आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई।

अस्पताल की कर्मचारी सुप्रिया देशमुख ने कहा कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद से कोविड-19 वार्ड की एसी प्रणाली में कुछ समस्या आ रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कल शाम अस्पताल पहुंची तो अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में वातानुकूलन प्रणाली काम नहीं कर रही थी। मैंने देखा कि एसी पैनल हटाए गए थे और मरम्मत का काम चल रहा था।’’

देशमुख के अनुसार, ‘‘इस बीच अस्पताल ने अस्थायी बंदोबस्त के तौर पर कुछ पंखे लगाए थे। अपना काम खत्म करने के बाद रात में मैं घर लौट गई थी।’’

इस बीच घटना में मारे गये कोविड-19 रोगियों के रिश्तेदारों ने शिवसेना नेता तथा राज्य सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे से अस्पताल के कथित कुप्रबंधन की शिकायत की। शिंदे हालात का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे थे।

रिश्तेदारों ने उन्हें बताया कि अस्पताल में कर्मचारियों की कमी है जिसके कारण मरीजों पर ठीक से ध्यान नहीं दिया जा रहा।

शिंदे ने उनसे कहा कि उचित कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब