लाइव न्यूज़ :

Bihar: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में हत्या, जानें कौन हैं VIP अध्यक्ष

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2024 09:29 IST

पुलिस टीम घटना की जांच में जुट गई है. हालांकि, हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार की सुबह जीतन सहनी का शव उनके पैतृक घर में मिला।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है।

दरभंगा: विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा के सुपौल बाजार इलाके में उनके घर में हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मंगलवार की सुबह जीतन सहनी का शव उनके पैतृक घर में मिला। दरभंगा एसएसपी जगननाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जीतन सहनी की घर में ही धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई से पटना के लिए रवाना हो रहे हैं।

कौन हैं मुकेश सहनी?

मुकेश सहनी बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख हैं। उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष के इंडिया ब्लॉक में शामिल हो गई थी। यह समझौता मूल रूप से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुकेश सहनी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच हुआ था। मुकेश सहनी को 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से जाना जाता है। बिहार में मल्लाहों की आबादी करीब सात फीसदी है।

लोकसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी का तेजस्वी राजद नेता यादव के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में दोनों को नवरात्रि के दौरान हेलीकॉप्टर में मछली खाते हुए देखा गया, जिससे बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

टॅग्स :मुकेश सहनीविकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत11 सीट पर आपस में टकराएंगे महागठबंधन उम्मीदवार, गांठ नहीं सुलझा सके अशोक गहलोत?, देखिए कहां-कहां दोस्ताना मुकाबला

भारतबिहार विधानसभा चुनावः तेजस्वी यादव सीएम और मुकेश साहनी होंगे उपमुख्यमंत्री?, पटना में अशोक गहलोत ने की घोषणा

भारतसिकंदरा, कहलगांव, सुल्तानगंज, नरकटियागंज, चैनपुर, बाबूबरही, बछवाड़ा, करगहर, बिहार शरीफ और राजापाकर पर महागठबंधन सहयोगी में टक्कर, एनडीए को कैसे देंगे मात

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश?, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी की नैया बीच मझधार में खाने लगी है हिचकोले?

भारतबिहार चुनाव: 243 में से 143 सीट पर चुनाव?, राजद ने 143 प्रत्याशियों की जारी की लिस्ट, देखिए कौन कहां से लड़ रहा इलेक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?