लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि की तैयारियों के बीच झारखंड में दो गुटों में हिंसक झड़प, धारा 144 लागू

By अंजली चौहान | Updated: February 15, 2023 14:31 IST

बताया जा रहा है कि पनकी गांव में 18 फरवरी को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर थी। इस दौरान तोरणद्वारा लगाने को लेकर दो समूहों के लोगों में बहस हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के पलामू जिले के पनकी गांव में महाशिवरात्रि को लेकर झड़प दो समूहों में तोरणद्वार लगाने को लेकर हुई हिसंक झड़प गांव में पुलिस ने लगाई धारा 144

रांची: झारखंड ते पलामू जिले में बुधवार को महाशिवरात्रि की तैयारियों के दौरान बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि यहां दो गुटों के बीच झड़प होने के कारण कम से कम 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झड़प के दौरान दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हुई, मारपीट की गई।

तनाव को बढ़ता देख फौरन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों को काबू करने के लिए किसी तरह से लोगों को वहां से हटाया। पूरे इलाके में भरी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे किसी भी तरह से कोई अप्रिय घटना न हो पाए। 

जानकारी के मुताबिक, घटना पलामू जिले के पनकी गांव की है। झड़प के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए 100 से ज्यादा जवानों को तैनात कर चुकी है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

तोरणद्वार को लेकर भिड़े दोनों गुटों के लोग 

बताया जा रहा है कि पनकी गांव में 18 फरवरी को मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर थी। इस दौरान तोरणद्वारा लगाने को लेकर दो समूहों के लोगों में बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों सूमहों के बीच पथराव शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे पर लाठी डंडों से वार करने लगे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और किसी तरह से स्थिति पर काबू पा लिया। हालांकि, इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है दोनों पक्षों के बीच तनाव काफी ज्यादा है, जिसे देखते हुए तीन गांवों की पुलिस को पनकी गांव में तैनात किया गया है। 

टॅग्स :झारखंडहिंदू त्योहारJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार