लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के नूह-गुरुग्राम में हिंसा के बाद पेट्रोल और डीजल की खुले में बिक्री पर लगाई गई रोक

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2023 07:44 IST

नूंह के खेड़ला मोड़ पर भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को निशाना बनाने, गोलीबारी करने, पथराव करने और कारों में आग लगाने के कुछ घंटों बाद, दंगाइयों ने गुरुग्राम के सोहना शहर में वाहनों और दुकानों को जला दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनूह हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गयी।इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और स्कूल, कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।

गुरुग्राम/चंडीगढ़ः हरियाणा के नूंह में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद गुरुग्राम में खुले में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव ने यह आदेश जारी किया है जिसकी प्रति उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया है।  आदेश में कहा गया है कि असामाजिक तत्व गुरुग्राम में खुले में पेट्रोल और डीजल खरीदारी कर रहे थे। यह फैसला सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया।

गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आंच गुरुग्राम तक फैल गई है, जहां एक मस्जिद के इमाम की हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक रेस्तरां को आग लगा दी गई और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, सोमवार आधी रात को भीड़ ने गुरुग्राम के सेक्टर 57 में एक निर्माणाधीन मस्जिद में आग लगाने के बाद नायब इमाम की गोली मारकर हत्या कर दी।

इससे एक दिन पहले नूंह में हुए हमले के बाद दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 5  हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नूंह के मोड में 10 पुलिसकर्मियों सहित 50 से अधिक लोग घायल हो गए। मंगलवार सुबह नूंह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। सुरक्षा बलों ने आसपास के जिलों में भी फ्लैग मार्च किया और कई शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।

नूंह के खेड़ला मोड़ पर भीड़ द्वारा विश्व हिंदू परिषद के जुलूस को निशाना बनाने, गोलीबारी करने, पथराव करने और कारों में आग लगाने के कुछ घंटों बाद, दंगाइयों ने गुरुग्राम के सोहना शहर में वाहनों और दुकानों को जला दिया।

सोमवार रात 9 बजे तक पुलिस ने सोहना की भीड़ को तितर-बितर कर दिया, जिसके चलते वहां कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन आधी रात के बाद दूसरे समूह ने निर्माणाधीन अंजुमन मस्जिद में आग लगा दी। भीड़ द्वारा की गई गोलीबारी में 26 वर्षीय नायब इमाम साद और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। बिहार के रहने वाले इमाम की अस्पताल में मौत हो गई।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए