लाइव न्यूज़ :

Violence in Bengal: नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार के बाद हत्या को लेकर बंगाल के कालियागंज में भड़की हिंसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2023 21:10 IST

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कलियागंज में भीड़ की भारत-बांग्लादेश सीमा के पास वाले इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कलियागंज में भीड़ और पुलिसकर्मियों से झड़प हुईएक किशोरी के साथ रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने को लेकर लोगों ने किया था विरोध-प्रदर्शनसुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया

कालियागंज:पश्चिम बंगाल के कालियागंज में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध-प्रदर्शन के बाद शनिवार को वहां नए सिरे से हिंसा भड़क गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कलियागंज में भीड़ की भारत-बांग्लादेश सीमा के पास वाले इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया। 

स्थिति नियंत्रित किए जाने से पहले दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही भीड़ ने कई दुकानों और ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार के बाद उसकी हत्या किए जाने के विरोध में राज्य में विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन किया। 

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि हिंसा में शामिल कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सड़कों पर टायर जलाकर यातायात अवरुद्ध कर दिया और पुलिस कर्मियों पर पथराव किया। 

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के पुलिस प्रमुख के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें लगता है कि मामले की जांच सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) से कराने पर ही सच्चाई सामने आएगी।’’ 

राष्ट्रीय महिला आयोग की एक टीम भी मौके पर पहुंची है और घटना के संबंध में राज्य पुलिस से तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की है। पुलिस ने बताया कि किशोरी का शव शुक्रवार को एक नहर से बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुई है।

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :पश्चिम बंगालWest Bengal Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष