लाइव न्यूज़ :

बंगाल में रामनवमी के बाद अब भाजपा के जुलूस के दौरान हिंसा भड़की, सुकांत मजूमदार ने तत्काल मदद के लिए केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र

By रुस्तम राणा | Updated: April 2, 2023 21:13 IST

भाजपा के जुलूस के दृश्य पत्थरबाजी के बीच लोगों को सुरक्षा के लिए दौड़ते हुए दिखाते हैं। बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने आज की हिंसा के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को भाजपा हुगली में रामनवमी की थीम पर जुलूस निकाल रही थी तभी हिंसा भड़कीभाजपा द्वारा निकाले गए जुलूस के दृश्य पत्थरबाजी के बीच लोगों को सुरक्षा के लिए दौड़ते हुए दिखाते हैं बंगाल भाजपा प्रमुख ने तत्काल मदद के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है

कोलकाता:पश्चिम बंगाल के हुगली में रविवार को उस समय हिंसा भड़क गई जब भाजपा रामनवमी की थीम पर जुलूस निकाल रही थी। इस हफ्ते की शुरुआत में भी बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को 'राम नवमी शोभा यात्रा' में भाग लिया।

भाजपा द्वारा निकाले गए जुलूस के दृश्य लोगों को सुरक्षा के लिए दौड़ते हुए दिखाते हैं। बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने आज की हिंसा के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया। मजूमदार ने ट्वीट किया, "हुगली में भाजपा की शोभा यात्रा पर हमला हुआ। कारण सरल और स्पष्ट है। ममता बनर्जी हिंदुओं से नफरत करती हैं।"

उन्होंने बंगाल में तत्काल मदद के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा, बंगाल नियंत्रण से बाहर हो रहा है। ममता बनर्जी दंगों पर काबू नहीं पा रही हैं। वह एक विशेष समुदाय की रक्षा कर रही है और हिंदुओं को निशाना बना रही है।

पुलिस ने कहा कि हुगली से करीब 40 किलोमीटर दूर हावड़ा में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। सुबह से ट्रैफिक की आवाजाही शुरू होते ही दुकानें और बाजार खुल गए। गौरतलब है कि गुरुवार को हावड़ा शहर के काजीपारा से रामनवमी का जुलूस निकालने के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हिंसा के पीछे भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी समूह हैं। भाजपा ने आरोपों से इनकार किया और मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच की मांग की। राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सीएम बनर्जी ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की है।

टॅग्स :BJPWest Bengalअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष