लाइव न्यूज़ :

गोरक्षा के नाम पर हिंसा की इजाजत नहीं दे सकती सरकार, संसद बनाए कानून: SC

By स्वाति सिंह | Updated: July 17, 2018 11:11 IST

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि वह संविधान के मुताबिक काम करें। इसके साथ ही कोर्ट ने निर्देश भी जारी किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: नई दिल्ली, 17 जुलाई: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को लिंचिंग को लेकर फैसला सुनाया है। कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कानून पर विचार करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को सख्त आदेश देते हुए कहा कि वह संविधान के मुताबिक काम करें। इसके साथ ही कोर्ट ने निर्देश भी जारी किया है।  कोर्ट ने अपने फैसले में कहा 'गोरक्षा के नाम पर कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता है।  इस तरह की हिंसा के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है।  

ये भी पढ़ें: तीन तलाक पीड़िता निदा खान के खिलाफ फतवा जारी, हुक्का-पानी बंद कर दफनाने पर भी लगाई पाबंदी

कोर्ट ने कहा 'आज देश भर में गोरक्षा के नाम भीड़ हिंसा हो रही है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस प्रकार के हिंसा को रोकने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है।  बता दें कि कोर्ट ने इस फैसले की सुनवाई 3 जुलाई को ही पूरी कर इससे सम्बंधित फैसले को सुरक्षित रख लिया था। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था कि यह पूरी तरह से राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि इस तरह की हिंसा को किसी भी हालत में रोका जाए।  कोर्ट ने कहा था इस मामले में दोषी पर सख्त कारवाई होनी चाहिए और सजा का भी सख्त मिलनी चाहिए। मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को है।  

ये भी पढ़ें: किडनी खराब होने की वजह से मशहूर टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का निधन

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट में मॉब लिन्चिंग की एक याचिका दाखिल हुई थी।  इस याचिका में गोरक्षा करने वालों पर बैन की मांग की गई थी।  यह फैसला उसी पर आया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक को नोटिस जारी कर इस मामले में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।  कोर्ट ने मॉब लिन्चिंग जैसे अपराध रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा है।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मॉब लिंचिंगसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप