लाइव न्यूज़ :

बंगाल के हावड़ा में 'राम नवमी' के जुलूस के दौरान हिंसा भड़की, दंगाईयों ने कई वाहनों को फूंका, सीएम ममता ने कहा- शोभायात्रा के लिए गलत रूट लिया गया

By रुस्तम राणा | Updated: March 30, 2023 20:06 IST

हावड़ा दंगाईयों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कई पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया।

Open in App
ठळक मुद्देहावड़ा हिंसा को लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कहा, उन्होंने शोभायात्रा का मार्ग क्यों बदल दिया?सीएम ने पूछा- अनधिकृत मार्ग को विशेष रूप से लक्षित करने और एक समुदाय पर हमला करने के लिए क्यों लिया?बीजेपी नेता अमित मालवीय ने हावड़ा हिंसा के लिए स्वयं मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताया 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में गुरुवार शाम 'रामनवमी' के जुलूस के दौरान भारी हिंसा के दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जगह-जगह आगजनी होते हुए दिखाई दे रही है। दंगाईयों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कई पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। वहीं मुख्यमंत्री ममत बनर्जी ने हावड़ा हिंसा को लेकर कहा कि शोभायात्रा के लिए गलत रूट लिया गया। जबकि बीजेपी ने हिंसा के लिए स्वयं मुख्यमंत्री को जिम्मेदार बताया है। 

सीएम ने कहा, उन्होंने शोभायात्रा का मार्ग क्यों बदल दिया और अनधिकृत मार्ग को विशेष रूप से लक्षित करने और एक समुदाय पर हमला करने के लिए क्यों लिया? यदि वे मानते हैं कि वे दूसरों पर हमला करेंगे और कानूनी हस्तक्षेपों के माध्यम से राहत प्राप्त करेंगे, तो उन्हें पता होना चाहिए कि जनता एक दिन उन्हें अस्वीकार कर देगी। जिन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं में लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की हिम्मत कैसे होती है?

सीएम ने कहा, वे सांप्रदायिक दंगों को अंजाम देने के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं। उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है. उन्हें हावड़ा में ऐसा करने का दुस्साहस कैसे हो गया?

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर हिंसा की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हिंदू भावनाओं की अवहेलना करते हुए, ममता बनर्जी ने रामनवमी पर धरना दिया, फिर हिंदुओं को मुस्लिम क्षेत्रों से बचने की चेतावनी दी, क्योंकि यह रमजान था, यह भूलकर कि हिंदू भी नवरात्र के उपवास कर रहे थे। पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री के रूप में वह हावड़ा हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

टॅग्स :राम नवमीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी