लाइव न्यूज़ :

घुड़दौड़ के दौरान कोविड-19 नियमों का उल्लंघन, मामले दर्ज

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:27 IST

Open in App

पलक्कड़, 24 अप्रैल केरल पुलिस ने कोविड-19 स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन कर यहां नजदीक में हुई घुड़दौड़ के संबंध में 200 से अधिक लोगों के खिलाफ शनिवार को मामले दर्ज किए।

पुलिस ने कहा कि उसने तीन मामले दर्ज किये हैं। इनमें से एक मामला आयोजकों, दूसरा मामला करीब 20 प्रतियोगियों और तीसरा मामला लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है, जो केरल-तमिलनाडु सीमा के निकट थातामंगलम गांव में एक मंदिर के पास इकट्ठा हुए थे।

पुलिस ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हमने स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों को पहले ही आगाह किया था और उन्होंने आश्वासन दिया था कि यह द्विवार्षिक घुड़दौड़ केवल सांकेतिक तरीके से आयोजित की जाएगी। लेकिन किसी तरह 50 से अधिक घोड़े और प्रतियोगी उस स्थान पर पहुंच गए और दौड़ शुरू हो गई। हमने तत्काल कार्यक्रम को रोककर भीड़ को तितर-बितर कर दिया।''

पुलिस ने कहा कि मंदिर अधिकारियों ने एक मई को 60 हाथियों की एक पारंपरिक दौड़ आयोजित करने की भी अनुमित मांगी थी, लेकिन जिला अधिकारियों ने केवल 10 हाथियों की अनुमति दी है।

पुलिस ने कहा ,''हम हाथी दौड़ को लेकर भी आयोजकों को नोटिस जारी कर आगाह करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?