लाइव न्यूज़ :

कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू समेत 4 अन्य हुए भीषड़ सड़क हादसे में घायल, तेज रफ्तार रोल्स रॉयस और टैंकर में टक्कर से 2 लोगों की हुई मौत

By आजाद खान | Updated: August 26, 2023 10:27 IST

बता दें कि इस हादसे में घायल कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू को कितनी चोट आई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है और उनका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के नूंह जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ था। यहां पर तेज रफ्तार रोल्स रॉयस और टैंकर में टक्कर के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।इस हादसे में कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू समेत चार अन्य भी घायल हुए है।

चंड़ीगढ़:   मंगलवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ था। नूह जिले के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक टैंकर और कार में टक्कर हो गई थी जिसके बाद कार में आग लग गई थी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके साथ कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है इस हादस में क्षतिग्रस हुई कार में कुबेर समूह के निदेशक विकास मालू सवार थे जो अन्य लोगों के साथ रोल्स रॉयस में यात्रा कर रहे थे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में मालू गंभीर रूप से घायल हुए है और फिलहाल उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा तब हुआ है जब एक तैल टैंकर एक गलत दिशा में चल रहा था और उसकी टक्कर एक तेज रफ्तार रोल्स रॉयस से हो गई थी। इस हादसे में टैंकर के चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा नगीना थाना क्षेत्र के उमरी गांव के पास हुआ था। मृतकों की पहचान टैंकर चालक रामप्रीत और उसके सहायक कुलदीप के रूप में हुई, दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी थे।

घटना पर बोलते हुए पुलिस ने बताया कि टैंकर से टकराने के बाद कार में तुरंत आग लग गई थी, लेकिन कार में सवार सभी पांच लोगों को उनके रिश्तेदारों ने समय रहते ही बचा लिया था जो पीछे दूसरी कार में थे। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, नूंह के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने कहा है कि मामले में नगीना पुलिस स्टेशन में एफआईआर को दर्ज कर ली गई है और इसमें जांच भी शुरू हो गई है। इस हादसे में विकास मालू को कितनी चोट आई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 

इस पर बोलते हुए एसपी बिजारणिया ने आगे कहा है कि रोल्स रॉयस के ड्राइवर को कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति के साथ जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है जिसका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं एसपी ने यह भी कहा है कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विकास मालू के बयान को भी दर्ज किया जाएगा। 

टॅग्स :हरियाणाPoliceसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप