लाइव न्यूज़ :

होली पर सतर्कता, दूसरे राज्यों से आने वालों में संक्रमण की जांच करें : योगी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 13:31 IST

Open in App

लखनऊ, 26 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने होली समेत अन्य त्योहारों के दृष्टिगत कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम, बचाव और उपचार के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कुछ जिलों में संक्रमण के मामले मिल रहे हैं, अत: इसे रोकने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए।

उन्होंने कहा कि होली के पर्व के चलते अन्य राज्यों से लोग उत्तर प्रदेश आएंगे, ऐसे में सभी रेलवे एवं बस स्टेशनों तथा हवाई अड्डों पर जांच की व्यवस्था की जाए, साथ ही यात्री का पूरा ब्यौरा दर्ज कर उनकी निगरानी भी की जाए।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये राज्‍य के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक,पुलिस आयुक्त (लखनऊ एवं नोएडा), पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ,पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त ,अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,मुख्य चिकित्साधिकारी,समस्त सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को संक्रमण की रोकथाम, बचाव और उपचार के सम्बन्ध में निर्देश दिए।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि लोगों को संक्रमण संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जनता मास्क का उपयोग अवश्य करे, साथ ही सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन हो।

मुख्यमंत्री ने होली और शबे बारात शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने और संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब