लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2024 Dates Live: आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव, जानें शेयडूल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 16, 2024 16:17 IST

Vidhan Sabha Election 2024 Schedule Live: 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान होगा।मतगणना चार जून को होगी। 

Vidhan Sabha Election 2024 Dates Live: आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ होंगे। सीईसी राजीव कुमार ने घोषणा की। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 13 मई को और अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। मतगणना चार जून को होगी। अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीट है। आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट पर मतदान कराया जाएगा। ओडिशा में 147 सीट पर मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनावों के साथ 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे। 

चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों को दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाना चाहिए, बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। 543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होंगे। चार जून को मतगणना होगी।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि ओडिशा विधानसभा चुनाव चार चरणों में होंगे। लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीट पर, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीट पर और 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीट पर मतदान होगा। 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, 1.5 करोड़ कर्मियों द्वारा संचालित 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र होंगे और 55 लाख ईवीएम होंगी।

कुमार के अनुसार, आयोग ने 17 लोकसभा चुनाव, 16 राष्ट्रपति चुनाव और 400 से अधिक विधानसभा चुनाव कराए हैं। सीईसी ने कहा कि 97.8 करोड़ पात्र मतदाता हैं जिनमें से 49.72 करोड़ पुरुष मतदाता और 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 11 राज्यों के चुनाव शांतिपूर्ण और हिंसा मुक्त थे और लगभग शून्य पुनर्मतदान हुए थे। उन्होंने कहा कि आगे चलकर इसमें और सुधार किया जाएगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सात चरणों में मतदान हुआ था। कुल 91.2 करोड़ पात्र मतदाता थे जिनमें लगभग 43.8 करोड़ महिला मतदाता और लगभग 47.3 करोड़ पुरुष मतदाता थे।

कुल करीब 61.5 करोड़ वोट पड़े थे और मतदान प्रतिशत 67.4 फीसदी रहा था। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रमुख राजनीतिक दलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें, कांग्रेस ने 52 और तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीट जीती थी।

टॅग्स :आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024सिक्किम विधानसभा चुनाव 2019अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष