लाइव न्यूज़ :

Vidhan Sabha Chunav Results 2024: बीजेपी मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू, जलेबी-लड्डू से करवाया जाएगा मुंह मीठा

By अंजली चौहान | Updated: November 23, 2024 09:01 IST

Vidhan Sabha Chunav Results 2024:

Open in App

Vidhan Sabha Chunav Results 2024: चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा करेगा। 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना की जा रही है जिसके नतीजे शाम तक साफ हो जाएंगे। साथ ही कई राज्यों के उपचुनाव के नतीजे भी आज आ जाएंगे। गिनती शुरू हुए अभी कुछ ही वक्त बीता है और बीजेपी के दिल्ली कार्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। बीजेपी को इस बार चुनाव में जीत का भरोसा है। यही वजह है कि बीजेपी मुख्यालय में तैयारियां शुरू हो गई है। 

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि हलवाई जलेबी बना रहे हैं। अलग-अलग बर्तन चूल्हे पर चढ़े हुए हैं और कार्यकताओं का मुंह मीठा कराने की पूरी तैयारी है। 

महाराष्ट्र और झारखंड का एग्जिट पोल

महाराष्ट्र में, 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन- जिसमें भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजीत पवार गुट) शामिल हैं- और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच कड़ी टक्कर का संकेत देते हैं, जिसमें शिवसेना (यूबीटी गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस शामिल हैं। हालांकि मुकाबला कड़ा है, एग्जिट पोल महायुति के पक्ष में हैं, जो गठबंधन के लिए मामूली बहुमत का अनुमान लगाते हैं। महाराष्ट्र में, मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच है।

इस बीच, झारखंड में अधिकांश एग्जिट पोल राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा और उसके सहयोगियों की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। हालांकि, एक एग्जिट पोल का सुझाव है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाला गठबंधन जीत हासिल कर सकता है।

भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU), जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) शामिल हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024BJPपरिणाम दिन विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?