लाइव न्यूज़ :

आज EC कर सकता है एमपी-छत्तीसगढ़-राजस्‍थान समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 6, 2018 12:59 IST

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्‍‌थान में कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन की राह देख रही थी। लेकिन मायावती ने एमपी में गठबंधन से नकार दिया। छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की जनता कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर लिया।

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबरः मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्‍थान समेत पांच विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग कर सकता है। एबीपी न्यूज की एक खबर के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्‍थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनावों को लेकर शनिवार दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। इसमें चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनावों के बाबत अधिसूचना जारी कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि तीन प्रमुख राज्यों में सभी प्रमुख पार्टियां चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट चुकी हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही तीनों राज्यों में ताबड़तोड़ यात्रााओं का ऐलान कर चुके हैं।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्‍‌थान में कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन की राह देख रही थी। लेकिन मायावती ने एमपी में गठबंधन से नकार दिया। छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की जनता कांग्रेस पार्टी से गठबंधन कर लिया।

पांचों राज्यों के समीकरण

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं। इसमें बीजेपी के पास 165 सीटें, कांग्रेस के पास 58, बहुजन समाज पार्टी के पास 5 और अन्य के पास 2 सीटें हैं।

छत्तीसगढ़ में कुल 91 विधानसभा सीटें हैं। इसमें बीजेपी के पास 49, कांग्रेस के पास 39 और अन्य के पास 2 सीटें हैं।

राजस्‍‌थान में कुल 200 सीटों पर चुनाव होते हैं। इनमें से 142 सीट सामान्य हैं, जबकि 33 सीटें अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। साल 2013 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों के साथ सरकार बनाई बनाई थी। कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी। तीसरी सबसे बड़ी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी रही जिसे 4, व चौथे नंबर बहुजन समाज पार्टी रही, जिसे 3 सीटों पर जीत मिली। जबकि 7 सीटें निर्दलियों के खाते में गई थीं।तेलंगना में कुल 119 सीटें हैं। हाल ही में समय से पहले सीएम के चंद्रशेखर राव ने विधानसभा भंग की थी। मिजोरम में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावराजस्‍थान चुनावछत्तीसगढ़ चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारतLok Sabha Elections 2024: PM मोदी ने वोटरों को दिया खास संदेश, कहा- "जब लोग जुड़े रहते हैं तो लोकतंत्र फलता-फूलता है"

भारतब्लॉग: महिलाओं के प्रति क्रूर मानसिकता मंजूर नहीं

भारतNarendra Modi In Morena: 'कांग्रेस ने मां भारती की भुजाएं काट दी, देश के टुकड़े कर दिए', चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

भारतAmit Shah In Khairagarh: 'बीजेपी कभी आरक्षण खत्म नहीं करेगी', छत्तीसगढ़ से बोले गृहमंत्री अमित शाह

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह