वीडियो: 'मोदी-मोदी' का नारा लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, काफिला रोक कर हाथ मिलाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: March 5, 2024 08:37 PM2024-03-05T20:37:07+5:302024-03-05T20:38:31+5:30

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को जब मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थी तो राहुल के सामने बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने "मोदी-मोदी" के नारे लगाए। इसके बाद राहुल ने अपनी जीप रुकवाई, नीचे आये और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले।

Video Rahul Gandhi met BJP workers who were raising slogans of Modi-Modi Bharat Jodo Nyay Yatra | वीडियो: 'मोदी-मोदी' का नारा लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, काफिला रोक कर हाथ मिलाया

(फाइल फोटो)

Highlights'मोदी-मोदी' का नारा लगा रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थीराहुल के सामने बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने "मोदी-मोदी" के नारे लगाए

Bharat Jodo Nyay Yatra: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी का सामना सड़क पर बीजेपी कार्यकर्ताओं से हो गया। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मंगलवार को जब मध्य प्रदेश के शाजापुर शहर से गुजर रही थी तो राहुल के सामने बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने "मोदी-मोदी" के नारे लगाए। इसके बाद राहुल ने अपनी जीप रुकवाई, नीचे आये और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले।

कांग्रेस नेता ने अपना काफिला रोककर नारे लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। गांधी को आगे बढ़ने से पहले अपने वाहन से भाजपा कार्यकर्ताओं को ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए देखा गया। राहुल गांधी की यात्रा ने शनिवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। जब यह यात्रा शाजापुर से गुजर रहा थी तो एबी रोड पर पार्षद मुकेश दुबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा में "मोदी-मोदी" के नारे लगा रहा था। 

समूह को देखते ही गांधी ने उनके साथ बातचीत करने के लिए काफिला रोक दिया और एक-दूसरे का अभिवादन किया और हाथ मिलाया, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने "जय श्री राम" के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने और उनसे हाथ मिलाने के बाद गांधी अपने वाहन की ओर लौट गये। वाहन में बैठकर, उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के समूह की ओर हाथ हिलाया और वाहन आगे बढ़ने से पहले उन्हें ‘फ्लाइंग किस’ देते हुए देखा गया।

बाद में ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए, शाजापुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 28 का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा पार्षद दुबे ने कहा कि जब उन्होंने 'मोदी-मोदी' और 'जय श्री राम' के नारे लगाए तो गांधी वाहन से उतरकर नीचे आए। उन्होंने कहा कि मैंने गांधी से कहा कि आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेता को आलू भी सौंपे। गांधी की यात्रा बाद में यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुई। 

Web Title: Video Rahul Gandhi met BJP workers who were raising slogans of Modi-Modi Bharat Jodo Nyay Yatra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे