लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हिन्दू धर्म को लेकर सदन में आमने-सामने राहुल गांधी और पीएम मोदी, भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेता को बीच में रोका- कहा- पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक बताना एक गंभीर मामला

By रुस्तम राणा | Updated: July 1, 2024 15:42 IST

VIDEO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के भाषण को बीच में रोकते हुए कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक बताना एक गंभीर मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे "केवल हिंसा, नफरत और झूठ की बात करते हैं"हंगामे के बीच प्रधानमंत्री मोदी खड़े हुए और गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताईपीएम ने कहा, पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है

नई दिल्ली: विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे "केवल हिंसा, नफरत और झूठ की बात करते हैं"। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के भाषण को बीच में रोकते हुए कहा कि पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक बताना एक गंभीर मामला है। विपक्ष और सत्तारूढ़ एनडीए के सांसदों के बीच वाकयुद्ध के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से माफी की मांग की। राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव का एक पोस्टर दिखाया।

गांधी ने सदन में कहा, अभयमुद्रा कांग्रेस का प्रतीक है...अभयमुद्रा निर्भयता का संकेत है, आश्वासन और सुरक्षा का संकेत है, जो हिंदू धर्म, इस्लाम, सिख धर्म, बौद्ध धर्म और अन्य भारतीय धर्मों में भय को दूर करता है और दिव्य सुरक्षा और आनंद प्रदान करता है...हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय को खत्म करने की बात कही है...लेकिन, जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, घृणा, असत्य की बात करते हैं...आप हिंदू नहीं हैं।" 

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि (महात्मा) गांधी मर चुके हैं और गांधी को एक फिल्म के जरिए पुनर्जीवित किया गया। क्या आप अज्ञानता को समझ सकते हैं?... एक और बात जो मैंने देखी वह यह है कि केवल एक धर्म ही साहस की बात नहीं करता है। सभी धर्म साहस की बात करते हैं।" हंगामे के बीच प्रधानमंत्री मोदी खड़े हुए और गांधी की टिप्पणी पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, "पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहना बहुत गंभीर मामला है।"

अमित शाह ने राहुल गांधी की टिप्पणी की निंदा करते हुए माफी की मांग की। उन्होंने कहा, "विपक्ष के नेता ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे हिंसा की बात करते हैं और हिंसा करते हैं। उन्हें नहीं पता कि करोड़ों लोग गर्व से खुद को हिंदू कहते हैं। हिंसा को किसी धर्म से जोड़ना गलत है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील