लाइव न्यूज़ :

बलिया में युवती की पिटाई का वीडियो वायरल, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: August 31, 2021 10:54 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें वे यहां मनियर इलाके के मानिकपुर गांव में एक युवती को बेरहमी से पीटती दिख रही हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।मनियर के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजीव सिंह ने कहा कि जांच के बाद पता चला कि वीडियो मानिकपुर गांव का है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर तीन महिलाओं रिया, टुनटुन और पन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि युवती गांव के ही रहने वाले एक विवाहित युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी, इस पर युवक की पत्नी एवं अन्य परिजनों ने युवती को कई बार मना किया , लेकिन बातचीत रुकी नहीं । उन्होंने बताया कि इसी को लेकर युवती को गत 25 अगस्त को गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के घर पर बुलाया गया तथा उसकी पिटाई की गई और उसका मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि युवती ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतयूपी में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, पुलिस को गलत जानकारी देने पर बीएनएस के तहत होगा मुकदमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया