लाइव न्यूज़ :

'मैंने खूंटा गाड़ दिया तो पीएम मोदी भी नहीं हिला सकते', बीजेपी नेता ओम माथुर का वीडियो वायरल

By शिवेंद्र राय | Updated: December 28, 2022 17:49 IST

साल 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा होंगे। इनमें राजस्थान भी शामिल है। यहीं एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने कहा कि जिस आदमी का टिकट वह फाइनल कर देते हैं उसका टिकट पीएम मोदी भी नहीं काट सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे ओम माथुरओम माथुर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैंओम माथुर ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील भी की

अजमेर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम माथुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ओम माथुर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जिस आदमी का टिकट मैंने फाइनल कर दिया, उसका पीएम मोदी भी टिकट नहीं काट सकते हैं। मैं जहां खूंटा गाड़ देता हूं, उसके बाद उसे कोई नहीं हिला सकता। ये वीडियो राजस्थान का है। ओम माथुर अजमेर के समीप परबतसर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।

रैली में ओम माथुर ने आगे कहा कि चाहे लिस्ट जयपुर से जाए या दिल्ली से, मेरे खूंटा गाड़ने के बाद उसे कोई नहीं हिला सकता। कोई गलतफहमी मत पालना, अब तो मैं केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य हूं। ओम माथुर के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है। कुछ लोग जहां इसे पीएम मोदी को चुनौती बता रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे राजस्थान भाजपा में जारी गुटबाजी के बीच अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए जारी बयानबाजी का हिस्सा मान रहे हैं।

ओम माथुर ने इस रैली में कांग्रेस पर भी निशाना साधा और पायलट-गहलोत के झगड़े का जिक्र करके पार्टी को घेरा। माथुर ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने सचिन पायलट को लॉलीपॉप दिया। उन्होंने चुनाव से पहले काफी मेहनत की। जब कांग्रेस सत्ता में आई, तब कोई और मुख्यमंत्री बन कर बैठ गया। वहीं अब पार्टी में बगावत करने वाले अशोक गहलोत ही पॉलिटिकल इंस्टीट्यूट खोलने की बात कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील करते हुए ओम माथुर ने कहा कि जो भी इंसान कमल का फूल लेकर आए आपको उसे जिताना है। पार्टी का चेहरा कोई भी हो सकता है। जो भी चेहरा होगा, बहुत खूबसूरत होगा। चेहरा कौन होगा यह सिर्फ पार्लियामेंट्री बोर्ड ही तय करेगा। किसी ने सोचा था क्या महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बनेंगे। इसलिए कौन मुख्यमंत्री बनेगा। इसकी चिंता छोड़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोर-शोर से जुट जाएं।

बता दें कि साल 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा होंगे। इनमें पूर्वोत्तर के चार, दक्षिण भारत के तीन राज्यों के अलावा मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्य भी शामिल हैं। इन विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अभी से तैयारी में जुट में गई है। राजस्थान सबसे बड़ा कांग्रेस शासित राज्य है। ऐसे में कांग्रेस इसे खोना नहीं चाहती और बीजेपी हर हाल में 2023 में राजस्थान में लौटना चाहती है। यही कारण है कि बीजेपी बूथ स्तर तक खुद को मजबूत करने में लगी है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजस्थानBJPअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप